LOADING...
फिल्म 'द ओडिसी' की भारत में अच्छी शुरुआत, रिलीज से पहले कर डाली इतनी कमाई
'द ओडिसी' की भारत में एडवांस बुकिंग

फिल्म 'द ओडिसी' की भारत में अच्छी शुरुआत, रिलीज से पहले कर डाली इतनी कमाई

Jun 10, 2026
04:57 pm

क्या है खबर?

हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द ओडिसी' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। IMAX टिकटों के लिए भारत में बिक्री 8 जून से शुरू हुई थी और शुरुआती रिपोर्ट उत्साहजनक प्रतीत हो रही है। पिंकविला के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले भारतीय दर्शकों को 20,000 से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं। बता दें, फिल्म 17 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसमें अभी 5 हफ्ते का समय बाकी है।

कमाई

'द ओडिसी' की भारत में एडवांस बुकिंग से कमाई

रिपोर्ट के अनुसार, 'द ओडिसी' ने भारत में एडवांस बुकिंग के जरिए 2 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि फिल्म के टिकट सीमित संख्या में बिक्री के लिए मौजूद हैं। ज्यादातर IMAX टिकट सिनेमाघरों में प्रतिदिन सिर्फ 2 शो की बुकिंग के लिए खोले गए हैं। यह भी बताया जा रहा है कि लगभग सभी सिनेमाघरों में "अच्छी सीटें" बिक चुकी हैं, सिर्फ सबसे नीचे वाली सीटें खाली हैं जो रिलीज के करीब आते ही भर जाएंगी।

फिल्म

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की उम्मीद

एडवांस बुकिंग में आए रुझानों को देखकर उम्मीद है कि फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग करेगी। एक्शन-एडवेंचर से भरपूर 'द ओडिसी' की कहानी ग्रीक पौराणिक कथा के नायक ओडीसियस के संघर्ष, बदले और घर वापसी पर बुनी गई है। इस किरदार को मैट डेमन ने निभाया है। टॉम हॉलैंड ओडीसियस के बेटे, टेलीमाकस के किरदार में नजर आएंगे। यह क्रिस्टोफर की 13वीं निर्देशित फीचर फिल्म है, जिसका निर्माण सिंकॉपी कंपनी के बैनर तले हुआ है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'द ओडिसी' का ट्रेलर

Advertisement