LOADING...
विजय देवरकोंडा की 'राणाबाली' में हॉलीवुड अभिनेता शामिल, खलनायक बनकर लाएंगे तबाही
फिल्म 'राणाबाली' से अर्नोल्ड वोस्लू का पोस्टर जारी

विजय देवरकोंडा की 'राणाबाली' में हॉलीवुड अभिनेता शामिल, खलनायक बनकर लाएंगे तबाही

Jun 16, 2026
06:16 pm

क्या है खबर?

विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म 'राणाबाली' का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। राहुल सांकृत्यान द्वारा निर्देशित यह पीरियड एक्शन-ड्रामा इसी साल दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। फिल्म में विजय के साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना मुख्य किरदार में नजर आएंगी। अब निर्माताओं ने एक और अभिनेता के चेहरे से पर्दा उठा दिया है जो कोई और नहीं, बल्कि 'द ममी' केदिग्गज अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू हैं। यह उनकी भारतीय सिनेमा में डेब्यू फिल्म होगी।

ऐलान

'राणाबाली' से अभिनेता की पहली झलक जारी

'राणाबाली' निर्माताओं ने अर्नोल्ड को जन्मदिन की बधाई देते हुए फिल्म से उनकी पहली झलक जारी की है। कैप्शन में लिखा है, 'सूखे का दानव- सर थियोडोर हेक्टर। 'द ममी' में 'इम्होतेप' के रूप में दुनियाभर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने से लेकर 'राणाबाली' में निर्दयी 'सर थियोडोर हेक्टर' के रूप में एक नई यात्रा शुरू करने तक। जन्मदिन मुबारक हो। भारतीय सिनेमा में आपका स्वागत है।' पोस्टर में अभिनेता सिंहासन पर बैठे एक शासक जैसे नजर आ रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

फिल्म

ब्रिटिश शासन को पर्दे पर दिखाएगी 'राणाबाली'

'राणाबाली' 19वीं सदी के ब्रिटिश शासन के दौरान रायलसीमा में भीषण अकाल पर आधारित एक पैन इंडिया फिल्म है। फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया गया है। इसकी कहानी विजय द्वारा अभिनीत एक योद्धा के इर्द-गिर्द घूमती है, जाे क्रूर ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष करता है और छुपे हुए अनाज को भूखी जनता में बांटता है। फिल्म 11 सितंबर को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।

Advertisement