LOADING...
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी पर 'राणाबाली' का खास तोहफा, रिलीज हुआ गाना 'ओ मेरे साजन' 

विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी पर 'राणाबाली' का खास तोहफा, रिलीज हुआ गाना 'ओ मेरे साजन' 

Feb 28, 2026
01:38 pm

क्या है खबर?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के प्रशंसकों के लिए दोहरी खुशी का मौका है। इस जोड़ी ने असल जिंदगी में शादी के बंधन में बंधकर अपने नए सफर की शुरुआत कर दी है। अब इस मौके पर उनकी आगामी फिल्म 'राणाबाली' के निर्माताओं ने एक बड़ा सरप्राइज देते हुए फिल्म का रोमांटिक गाना 'ओ मेरे साजन' रिलीज कर दिया है। वीडियो न केवल फिल्म का हिस्सा है, बल्कि विजय-रश्मिका के नए वैवाहिक जीवन के लिए एक खूबसूरत तोहफा भी है।

गाना

विजय-रश्मिका की शाही शादी और प्यार भरे पल

'ओ मेरे साजन' रश्मिका (जायम्मा) और विजय (राणाबाली) के किरदारों की शादी की तैयारियों से शुरू होता है। पारंपरिक शादी के लिबास में सजे विजय और रश्मिका की घर में भव्य एंट्री दिखाई गई है, जो बेहद राजसी लगती है। वीडियो में उनके वैवाहिक जीवन की छोटी-छोटी झलकियां और प्यार भरे पलों को खूबसूरती से पिरोया गया है। अंत में मैत्री मूवी मेकर्स ने रश्मिका और विजय को खुशहाल शादीशुदा जीवन की बधाई दी है।

फिल्म

7 साल बाद फिर साथ आए विजय-रश्मिका

7 साल के लंबे इंतजार के बाद रश्मिका और विजय की पसंदीदा जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। दोनों ने आखिरी बार साल 2019 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डियर कॉमरेड' में एक साथ स्क्रीन शेयर की थी। इससे पहले 2018 में उनकी फिल्म 'गीता गोविंदम' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था। 'राणाबाली' सितंबर 2026 में रिलीज होने वाली है, जिससे सामने आई रश्मिका और विजय की पहली झलक ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।

Advertisement