'मिर्जापुर' के गुड्डू-कालीन अब बड़े पर्दे पर, जानें कब मचेगा भौकाल
'मिर्जापुर' के दीवानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उनकी पसंदीदा दमदार वेब सीरीज अब बड़े पर्दे पर 'मिर्जापुर: द मूवी' के रूप में दस्तक देगी।
गुड्डू भैया (अली फजल) और कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) इस बार नए ट्विस्ट, जबरदस्त एक्शन और बड़े सिनेमैटिक अनुभव के साथ वापस आ रहे हैं।
यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।
'मिर्जापुर' फिल्म को गुरमीत सिंह करेंगे डायरेक्ट
फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं और इसकी कहानी पुनीत कृष्ण ने लिखी है। इसमें मुख्य कलाकार अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे।
साथ ही, कहानी के विस्तार के साथ कुछ नए चेहरे भी देखने को मिल सकते हैं। इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसमें अमेजन एमजीएम स्टूडियो भी उनका साथ दे रहा है।
निर्माताओं का इरादा है कि फिल्म में मिर्जापुर का वही चिर-परिचित अंदाज और रोमांच बरकरार रहे, लेकिन पुराने प्रशंसकों के लिए इसे और भी भव्य और जबरदस्त बनाया जाए।