कंगना रनौत के वायरल मंगलसूत्र ने मचाई खलबली, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई
कंगना रनौत का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंगलसूत्र पहने दिखाई दे रही हें।
इस वीडियो को देखकर कई लोगों को लगा कि शायद उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है, लेकिन असल में, यह मंगलसूत्र उनकी आने वाली फिल्म 'क्वीन 2' के लिए है, जिसकी शूटिंग कंगना ने शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि 'क्वीन' के पहले पार्ट में में कंगना ने रानी मेहरा नाम की एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जिसकी शादी टूट गई थी।
विकास बहल ने की 'क्वीन 2' की पुष्टि
डायरेक्टर विकास बहल ने भी 'क्वीन 2' बनने की बात को कन्फर्म कर दिया है। उन्होंने बताया, 'हम काफी समय से 'क्वीन 2' पर काम कर रहे थे और अब हमारे पास कुछ ठोस है।'
हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, फिर भी लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह है।
दरअसल, पहली फिल्म अपनी सशक्त कहानी और शानदार अभिनय के दम पर एक अप्रत्याशित सफलता साबित हुई थी।