'द केरल स्टोरी 2' का टीजर जारी, नए कलाकारों के साथ फिर लौटी खौफनाक कहानी
क्या है खबर?
अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' (2023) को लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। अब निर्माता इसकी दूसरी किस्त ला रहे हैं जिसका टीजर जारी कर दिया गया है। इस बार फिल्म का नाम 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' रखा गया है जिसमें नए कलाकारों के साथ धोखे की नई और खौफनाक कहानी दर्शकों को झकझोरने आएगी। कुछ दिन पहले फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया था और अब टीजर लोगों के होश उड़ा रहा है।
टीजर
रोंगटे खड़े कर देगा 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का टीजर
'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के टीजर की शुरुआत उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा से होती है जो अपना देते हुए अपने अधूरे सपनों का खुलासा करती हैं। तीनों बताती हैं कि कैसे मुस्लिम युवक से प्यार और शादी करने के बाद उनकी जिंदगी उजड़ गई। टीजर के जरिए जिहादी मुस्लिम युवकों के नापाक इरादों का खुलासा किया गया है जो रोंगटे खड़े करता है। कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म 27 फरवरी, 2026 को रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
Our daughters don't fall in love, they fall in traps.
— Sunshine Pictures (@sunshinepicture) January 30, 2026
Ab sahenge nahin... ladenge#TheKeralaStory2GoesBeyond in cinemas on 27th February, 2026.https://t.co/ASmZYt9Mzf#VipulAmrutlalShah @kamakhyanarayan @Aashin_A_Shah@Ulka12official #AishwaryaOjha @Aditi_bhatia4 pic.twitter.com/J3wsaaJSLu