ड्रग्स-बलात्कार समेत गंभीर आरोपों में फंसे रैपर मुरली को केरलम हाई कोर्ट ने दी विदेश यात्रा की इजाजत
मलयालम रैपर वेदन (हिरनदास मुरली) को केरलम हाई कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मिल गई है। खास बात यह है कि उस पर कई आपराधिक मामले चल रहे हैं, इसके बावजूद उसे यह इजाजत मिली है।
अदालत ने पासपोर्ट अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मुर्ली को उसकी विदेश यात्रा के लिए एक कस्टमाइज्ड 'पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC)' जारी करें।
कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया कि अगर किसी पर आरोप हों, तब भी अदालत की मंजूरी के बाद उसे विदेश जाने से रोका नहीं जा सकता।
हिरनदास पर लगे हैं कई आपराधिक आरोप
वेदन पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। इनमें ड्रग्स (नशीले पदार्थ) से जुड़े मामले, तेंदुए का दांत अवैध रूप से अपने पास रखना और यौन उत्पीड़न व बलात्कार के आरोप शामिल हैं।
PCC में भले ही उसके खिलाफ चल रहे सभी मामले दर्ज होंगे, लेकिन कोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद वह UK और आयरलैंड में अपने शो कर सकेगा।
अदालत ने साफ तौर पर कहा कि ऐसी परिस्थितियों में विदेश यात्रा करने के लिए किसी भी व्यक्ति को आधिकारिक अनुमति लेना जरूरी है।