ZEE5 से हटाई गई 'सतलुज', निर्देशक ने उठाए बड़े सवाल?
अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' ZEE5 पर रिलीज हुई थी, मगर सरकार के आदेश पर 2 दिन बाद ही इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।
फिल्म के निर्देशक हनी त्रेहान ने इसे पंजाब के उग्रवाद के दौर से प्रभावित लोगों के लिए एक 'मरहम' बताया है।
उन्होंने फिल्म पर 'प्रचार' के आरोपों को खारिज किया और कहा कि इसने असल में हिंदुओं और सिखों को एक साथ लाया है।
क्या वाकई 'सतलुज' ने किया सर्टिफिकेशन नियमों का उल्लंघन?
अधिकारियों ने बताया कि 'सतलुज' ने सर्टिफिकेशन नियमों का उल्लंघन किया है। इसके पास थिएटर्स में रिलीज के लिए जरूरी मंजूरी नहीं थी और इसे एक अलग नाम से OTT प्लेटफॉर्म पर जारी कर दिया गया था।
हनी ने सवाल उठाया कि उनकी फिल्म को ही क्यों चुना गया जबकि जिन बाकी फिल्मों पर 'प्रचार' के आरोप थे, उनके साथ ऐसा नहीं हुआ।
उन्होंने भारत के सभी फिल्मकारों के लिए बराबरी की मांग की है। अभी भी यह फिल्म देश में स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध नहीं है।