'द फैमिली मैन 4' पर निर्माता ने दिया ये खास अपडेट, जोर-शोर से लिख रहे श्रीकांत तिवारी की आगे की कहानी
'द फैमिली मैन' के फैंस के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। दरअसल, इस सुपरहिट वेब सीरीज के चौथे सीजन की कहानी पर काम शुरू हो गया है। सीरीज के निर्माता राज निदिमोरु ने बताया कि सीजन 3 और सीजन 4 को शुरू से ही एक ही बड़ी कहानी के दो टुकड़ों की तरह तय किया गया था। शायद इसलिए पिछले सीजन में श्रीकांत तिवारी की कहानी अधूरी सी लग रही थी। उन्होंने कहा कि वे लोग पूरी मेहनत से कहानी लिखने में जुटे हैं, ताकि इस अधूरी कहानी के दूसरे हिस्से को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।
क्या बोले मनोज बाजपेयी?
सीरीज में श्रीकांत का किरदार निभाने वाले मनोज बाजपेयी ने बताया है कि इसके चौथे सीजन की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। दर्शकों को उम्मीद रखनी चाहिए कि यह सीरीज साल 2027 के आखिर तक देखने को मिल जाएगी। इसके साथ ही बाजपेयी ने एक बड़ी बात भी शेयर की कि यह 'द फैमिली मैन' का आखिरी सीजन हो सकता है, हालांकि इस पर आखिरी फैसला प्राइम वीडियो का ही होगा।