मेघना गुलजार की 'दायरा' का नया पोस्टर हुआ जारी, करीना-पृथ्वीराज इस अंदाज में आए नजर
'दायरा' का पहला लुक जारी हो गया है। इसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन पीठ करके खड़े हैं और उनके बीच पुलिस टेप है। यह साफ तौर पर एक गंभीर क्राइम ड्रामा की झलक देता है।
फिल्म के बैकग्राउंड में एक रहस्यमयी आकृति भी नजर आ रही है, जो कई छिपे राजों और अनसुलझे रिश्तों की ओर इशारा करती है।
मेघना की 'दायरा' का ट्रेलर कब होगा रिलीज?
मेघना गुलजार (जिन्होंने 'राजी' और 'तलवार' जैसी फिल्में दी हैं) के निर्देशन में बनी 'दायरा' सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। यह पहला मौका है जब मेघना, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन दोनों के साथ कोई प्रोजेक्ट कर रही हैं।
फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज होगा, जिससे फिल्म की कहानी और किरदारों के बारे में और जानकारी सामने आएगी। यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना ने मिलकर इस फिल्म की कहानी लिखी है।
'दायरा' 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अगर आप थ्रिलर फिल्में पसंद करते हैं या नई जोड़ियों को देखना अच्छा लगता है, तो इस फिल्म पर नजर रख सकते हैं।