'ड्यून 3' में अबू धाबी का जलवा, हॉलीवुड को दीवाना बना रही UAE की प्रतिभा
एमिराती स्टंट परफॉर्मर मोहम्मद एफ. मुस्तफा ने डेनिस विलेन्यूव की फिल्म 'ड्यून: पार्ट 3' में UAE की प्रतिभा और खूबसूरत नजारों को दिखाया है, जिसकी शूटिंग अबू धाबी के मशहूर लीवा रेगिस्तान में हुई है।
डेनिस की मशहूर साइंस फिक्शन सीरीज की आखिरी पार्ट 'ड्यून 3' इस दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस बार फिल्म की कहानी में अबू धाबी का शानदार लीवा खास तौर पर दिखाया गया है।
अमीराती स्टंट परफॉर्मर मोहम्मद एफ. मोस्ताफा ने बताया कि इतने बड़े मंच पर काम करना उनके लिए एक अमीराती के तौर पर बहुत गर्व की बात थी। इस प्रोडक्शन में 206 स्थानीय क्रू सदस्य, 12 UAE स्टंट परफॉर्मर और 6 अमीराती इंटर्न ने मिलकर काम किया।
जानिए लीवा की तारीफ में क्या बोले जेसन मोमोआ
अबू धाबी फिल्म कमीशन के समर्थन से इस फिल्म की शूटिंग 31 दिनों तक चली। 'ड्यून 3' हॉलीवुड में अबू धाबी की बढ़ती अहमियत को दर्शाती है।
जेसन मोमोआ ने लीवा की अनोखी प्राकृतिक रोशनी की बहुत तारीफ की। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि इस सहयोग से अबू धाबी अब न सिर्फ बड़ी फिल्मों के लिए एक पसंदीदा शूटिंग डेस्टिनेशन बन गया है, बल्कि यह क्रिएटिव टैलेंट का भी एक बड़ा केंद्र बन चुका है।