नागा चैतन्य की 'वृषकर्मा' का टीजर आया सामने, रिलीज का भी हुआ ऐलान
नाग चैतन्य की आने वाली फिल्म 'वृषाकर्मा' के लिए तैयार हो जाइए। यह एक पौराणिक थ्रिलर फिल्म है, जिसे कार्तिक दंडु ने निर्देशत की है। यह फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
लगभग 2 साल के लंबे इंतजार के बाद बन रही यह फिल्म दर्शकों को एक शानदार और अलौकिक रोमांच से भरी यात्रा पर ले जाने का वादा करती है।
नाग ने खुद एक्स (पहले ट्विटर) पर फिल्म की रिलीज की तारीख का ऐलान किया।
टीजर में नाग 'वृषाकर्मा' योद्धा के रूप में नजर आए
फिल्म का टीजर एक रहस्यमय खजाने की खोज की कहानी दिखाता है, जहां एक ताकतवर बुराई अपना सिर उठा रही है।
ऐसे में नाग का किरदार, जिसे 'वृषाकर्मा' के रूप में चुना गया है, एक योद्धा बनकर इस बुराई का सामना करेगा।
इस फिल्म में नाग के साथ मुख्य हीरोइन के तौर पर मीनाक्षी चौधरी दिखेंगी। वहीं स्पर्श श्रीवास्तव एक खलनायक की भूमिका में हैं, जिसका संबंध कुछ रहस्यमयी ताकतों से है।
फिल्म के डरावने विजुअल्स और अजनीश लोकनाथ का संगीत इसे और भी खास बनाते हैं। पौराणिक रोमांच पसंद करने वालों के लिए यह फिल्म जरूर देखने लायक होगी।