'ब्लास्ट' का बॉक्स ऑफिस पर 'धमाका', सिर्फ 4 दिनों में कमाए इतने करोड़
अर्जुन सर्जा, प्रीति मुकुंदन और अभिरामी की मुख्य भूमिकाओं वाली तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ब्लास्ट' ने धमाकेदार शुरुआत की है। इस फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 4 दिन बाद ही दुनिया भर से 21.58 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
सुभाष के राज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वीकेंड पर शानदार उछाल देखा। रविवार को भारत में इसका कुल कमाई 6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो शनिवार के मुकाबले करीब 32% ज्यादा है।
'ब्लास्ट' ने भारत में की इतनी कमाई
भारत में 'ब्लास्ट' ने अब तक 13.95 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें तमिलनाडु सबसे आगे है। केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से भी फिल्म को अच्छी कमाई हुई है।
विदेशी दर्शकों ने भी फिल्म को खूब सराहा है, जहां सिर्फ रविवार को ही विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 1.5 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई।
इसके साथ ही, फिल्म की कुल अंतरराष्ट्रीय कमाई 5.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। फिल्म के शोज में लगातार बढ़ती भीड़ बताती है कि दर्शक अर्जुन और बाकी कलाकारों वाली इस फिल्म को बेहद पसंद कर रहे हैं।