दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म विवाद पर सलमान खान से मांगा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला?
दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान से जवाब मांगा है। दरअसल, 'काला हिरण: द बैटल फॉर लीगल' नाम की फिल्म बनाने वालों ने उनके कानूनी एक्शन से सुरक्षा मांगी थी, जिसके बाद कोर्ट ने यह निर्देश दिया।
सलमान का कहना है कि यह फिल्म उनके 'पर्सनैलिटी राइट्स' का उल्लंघन करती है, लेकिन फिल्म बनाने वालों का तर्क है कि मौजूदा मुकदमा 'पैरेलल लिटिगेशन' है, क्योंकि सलमान ने इसी मामले पर एक और मुकदमा पहले ही दायर किया हुआ है।
अमित ने 'काला हिरण' टीजर हटाने का दिया हवाला
निर्माता अमित जानी ने सलमान के पहले से चल रहे मुकदमे को 'पैरेलल लिटिगेशन' बताया है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी कोर्ट के आदेश पर फिल्म का टीजर और उससे जुड़ी दूसरी पोस्टें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से हटाई जा चुकी हैं।
फिल्म बनाने वाले इस बात पर जोर दे रहे हैं कि 'काला हिरण' सलमान की 'बायोपिक' नहीं है। वहीं, कोर्ट अब यह विचार कर रहा है कि क्या वे सलमान से जुड़ी घटनाओं को बिना किसी कानूनी सीमा को पार किए दिखा सकते हैं या नहीं।