'धुरंधर: द रिवेंज' को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, OTT रिलीज में बजेगा 'ओय ओय' गाना
धुरंधर: द रिवेंज के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली हाई कोर्ट ने इस फिल्म के OTT रिलीज में 'रंग दे लाल' (ओय ओय) गाने के इस्तेमाल को हरी झंडी दिखा दी है। ये फैसला तब आया, जब ट्रिमूर्ति फिल्म्स ने दावा किया था कि यह गाना त्रिदेव के 'तिरछी टोपी वाले' की कॉपी है, लेकिन अदालत इस बात से सहमत नहीं हुई और गाने को रोकने की उनकी अर्जी को खारिज कर दिया।
अदालत ने टी-सीरीज को दिया 50 लाख जमा करने का आदेश
जज ने कहा कि B62 स्टूडियोज और जियोसिनेमा ने टी-सीरीज के साथ हुए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर पहले ही काफी पैसा निवेश कर दिया है। अगर गाने को ऑनलाइन रिलीज होने से रोका जाए]लेकिन सिनेमाघरों में चलने दिया जाए, तो यह काफी भ्रम पैदा करेगा। एक बीच का रास्ता निकालते हुए अदालत ने टी-सीरीज को 4 हफ्तों के अंदर 50 लाख रुपये जमा करने का आदेश दिया है। मतलब ये कि 'धुरंधर: द रिवेंज' OTT पर रिलीज होगी और 'रंग दे लाल' गाना भी फिल्म में बना रहेगा।