LOADING...
'द बॉयज' के आखिरी सीजन का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां होगा प्रीमियर

'द बॉयज' के आखिरी सीजन का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां होगा प्रीमियर

Mar 06, 2026
09:37 am

क्या है खबर?

लोकप्रिय सुपरहीरो ड्रामा वेब सीरीज 'द बॉयज' अपने आखिरी चरण की ओर बढ़ चुका है। निर्माताओं ने 5वें और आखिरी सीजन का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है जिसे देखने के बाद लोगों का उत्साह सांतवें आसमान पर पहुंच चुका है। आखिरी सीजन में कार्ल अर्बन, जैक क्वाइड और एंटनी स्टार के साथ बड़े सितारों की टोली वापसी को तैयार है। बता दें, यह सीरीज गार्थ एनिस और डैरिक रॉबर्टसन की इसी नाम की कॉमिक बुक पर आधारित है।

रिलीज

अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी सीरीज

'द बॉयज सीजन 5' का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। पहले 2 एपिसोड 8 अप्रैल को स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि सीरीज का समापन 20 मई को होगा। 152 सेकंड का ट्रेलर की शुरुआत एंटनी स्टार द्वारा अभिनीत होमलैंडर से होती है जो अमरता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। अभिनेता जेरेड पैडालेकी भी अहम किरदार में दिखाई देंगे, वहीं सीरीज का निर्देशन एरिक क्रिपके ने किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

Advertisement