रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड, कमा डाले इतने करोड़
रिलीज से पहले ही रणबीर कपूर और यश की नई फिल्म 'रामायण' ने धूम मचा दी है। गुरुवार, 29 अक्टूबर, 2026 की सुबह 8 बजे तक, फिल्म ने एडवांस टिकटों की बिक्री से 15.57 करोड़ कमा लिए हैं।
देश के 191 शहरों में लगभग 2.97 लाख टिकट बिक चुके हैं और 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज हर दिन बढ़ता जा रहा है।
'रामायण' के हिंदी वर्जन में बिक्री सबसे आगे
फिल्म की एडवांस बिक्री में हिंदी वर्जन सबसे आगे रहा है। कुल कमाई का एक बड़ा हिस्सा 13.07 करोड़, इसी वर्जन से आया है, जबकि कन्नड़ वर्जन ने 2.04 करोड़ जुटाए हैं।
दिल्ली NCR और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरी इलाकों में टिकट की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। 28 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में हुए प्रीमियर के बाद से फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच और ज्यादा हलचल देखने को मिल रही है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामयण' में रणबीर कपूर और यश मुख्य भूमिकाओं में हैं और इसे कई भाषाओं में शानदार तरीके से लॉन्च करने की उम्मीद है।