विश्वक सेन ने फिल्म 'कल्ट' में अभिनय के साथ निर्देशन का जिम्मा भी संभाला, 5 भाषाओं में होगा धमाका
मनोरंजन
विश्वक सेन अपनी नई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कल्ट' के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच आ रहे हैं। ये फिल्म 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को उन्होंने खुद निर्देशित किया है और इसमें एक्टिंग भी की है। फिल्म के प्रोमो में विश्वक सेन का एक बेहद दमदार और गंभीर लुक देखने को मिला है, जो उनकी फिल्मों की एक खासियत भी है। 'कल्ट' इस साल सेन की दूसरी फिल्म है, जो सिनेमाघरों में आ रही है। इससे पहले उनकी फिल्म 'लेगेसी' रिलीज हुई थी।