'जन नायकन' का खत्म होगा इंतजार? फिल्म की रिलीज पर आया ये बड़ा अपडेट
क्या है खबर?
थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' को लंबे समय से रुकावटों का सामना करना पड़ा रहा है। 9 जनवरी को पोंगल के मौके पर इसे रिलीज किया जाना था, लेकिन सेंसर प्रक्रिया में उलझने के कारण ऐसा नहीं हुआ। मामले ने इस कदर तूल पकड़ा कि निर्माताओं को मद्रास हाई कोर्ट का रुख करना पड़ा। लंबे समय से 'जन नायकन' पर चल रही खींचातानी शायद खत्म होने को है। इसकी रिलीज पर ताजा अपडेट आया है।
रिलीज
सुझल गए सेंसर मुद्दे, अब रिलीज के लिए तैयार
CBFC द्वारा 'जन नायकन' में कुछ आपत्तियां जताने के बाद इसे दोबारा रिव्यू के लिए समीक्षा समिति को भेजा गया था। ई-टाइम्स ने फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि फिल्म से जुड़े मुद्दे सुलझ गए हैं। यह अप्रैल के आखिरी हफ्ते में रिलीज सकती है। रिलीज के लिए 24 अप्रैल या 30 अप्रैल की तारीखों पर विचार चल रहा हैं। इस अपडेट से फैंस खुश हैं जो फिल्म रिलीज की कब से राह तक रहे थे।
आखिरी फिल्म
थलापति विजय आखिरी बार पर्दे पर आएंगे नजर
अभिनेता से राजनेता बन चुके थलापति ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि 'जन नायकन' उनकी आखिरी फिल्म है। यही कारण है कि फैंस इससे भावनात्मक तौर पर काफी जुड़े हैं। फिलहाल निर्माताओं की ओर से रिलीज पर आधिकारिक ऐलान होने के बाद ही सबकुछ स्पष्ट होगा। थलापति की 'जन नायकन' एच. विनोद द्वारा निर्देशित और KVN प्रोडक्शन द्वारा निर्मित है। इसमें पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव और नारायण जैसे सितारे हैं।