NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रेणुका स्वामी की बड़ी बेरहमी से की गई हत्या, कुतों ने नोचा; दिए बिजली के झटके
    अगली खबर
    रेणुका स्वामी की बड़ी बेरहमी से की गई हत्या, कुतों ने नोचा; दिए बिजली के झटके
    दर्शन के फैन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए हैरतअंगेज खुलासे

    रेणुका स्वामी की बड़ी बेरहमी से की गई हत्या, कुतों ने नोचा; दिए बिजली के झटके

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 20, 2024
    04:33 pm

    क्या है खबर?

    कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता दर्शन थूगुदीपा अपने ही प्रशंसक रेणुका स्वामी की हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। अब इस केस में एक ऐसा अपडेट सामने आया है, जिससे किसी की भी रूह कांप उठेगी।

    स्वामी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें हैरतअंगेज खुलासे हुए हैं। इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई दूसरे राज भी खोल दिए हैं।

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्वामी की बेरहमी से हत्या की गई थी।

    दर्दनाक

    15 जगह मिले चोट के निशान

    रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक के शरीर पर 15 जगह चोट के निशान थे। उसके गुप्तांग पर हमला किया गया था और वहां से खून भी बह रहा था।

    इसके अलावा मृतक के सिर पर भी गंभीर चोट लगी थी। हाथ-पैर, पीठ, पेट और छाती से भी खून बह रहा था। मृतक को लड़की, डंडे और बेल्ट से बुरी तरह पीटा भी गया था।

    गंभीर हमले के कारण शरीर में खून के थक्के जमने से स्वामी की मौत हो गई थी।

    बेरहमी

    दिए बिजली के झटके

    यह भी पता चला है कि शव के चेहरे और दूसरे हिस्सों को कुत्तों ने नोंचकर खा लिया था। उसे रस्सी से बांधकर बिजली के झटके भी दिए गए थे।

    स्वामी को 4 घंटे तक बुरी तरह पीटा गया था। पिटाई और बिजली के झटकों से उसकी मौत हो गई।

    मौत के बाद कुछ आरोपियों ने उसके शव को एक नाले में फेंक दिया था। 9 जून की सुबह पुलिस ने स्वामी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

    नाराजगी

    शादीशुदा दर्शन के अफेयर से नाराज था प्रशंसक

    मृतक स्वामी, दर्शन के फैन क्लब का सदस्य था। जनवरी, 2024 में कन्नड़ अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा ने दर्शन के साथ अपनी 10वीं सालगिरह मनाई थी। इससे दोनों का रिश्ता विवादों में आ गया, क्योंकि दर्शन पहले से शादीशुदा हैं।

    इस खबर से स्वामी काफी नाराज था। वह लगातार पवित्रा को मैसेज कर दर्शन से दूर रहने को कह रहा था।

    पुलिस के मुताबिक, पवित्रा ने दर्शन को स्वामी की हत्या के लिए उकसाया और उसे सजा देने को कहा।

    गिरफ्तारी

    11 जून को गिरफ्तार हुए दर्शन और पवित्रा

    बता दें कि 8 जून को चित्रदुर्गा इलाके से कुछ लोगों ने मेडिकल स्टोर में काम करने वाले स्वामी को किडनैप कर लिया था।

    अगले दिन 9 जून को कामाक्षीपाल्या इलाके में एक अपार्टमेंट के पास उसकी लाश मिली थी। सबसे पहले सिक्योरिटी गार्ड ने देखा था। नाले में कुछ कुत्ते एक लाश को घसीट रहे थे।

    11 जून को दर्शन और पवित्रा की गिरफ्तारी हुई। इस मामले में अब तक कुल 17 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

    जानकारी

    कन्नड़ सिनेमा में चलता है दर्शन का सिक्का

    47 साल के अभिनेता दर्शन, कन्नड़ सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं। वह कन्नड़ भाषा की सुपरहिट फिल्मों 'करिया', 'कालासिपाल्या', 'गज', 'नवग्रह', 'सारथी', 'बुलबुल', 'यजमन,' 'रॉबर्ट', 'कातेरा' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें 9 बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी मिल चुका है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कन्नड़ सिनेमा
    हत्या
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    कन्नड़ सिनेमा

    कन्नड़ अभिनेत्री सौजन्या ने 25 साल की उम्र में की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव मनोरंजन
    जाते-जाते किसी और की जिंदगी रोशन कर गए पुनीत राजकुमार, दान की गईं सुपरस्टार की आंखें पुनीत राजकुमार
    पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स' उनकी पहली जयंती पर आएगी दक्षिण भारतीय सिनेमा
    प्लास्टिक सर्जरी के बाद 21 वर्षीय कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज का निधन दक्षिण भारतीय सिनेमा

    हत्या

    उत्तर प्रदेश: भदोही में गाड़ी ओवरटेक करने पर बहस, छात्र की गोली मारकर हत्या उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: बदायूं में कैसे उधार मांगने आए व्यक्ति ने 2 मासूमों की हत्या की? उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: बदायूं के बाद प्रयागराज में दोहरा हत्याकांड, बुआ ने मासूम भतीजों की हत्या की उत्तर प्रदेश
    मेघालय में CAA विरोधी सभा के बाद 2 युवकों की पीट-पीटकर हत्या मेघालय

    क्राइम समाचार

    बदायूं हत्याकांड: मृतक बच्चों के पिता ने किया आत्मदाह का प्रयास, बाइक को आग लगाई उत्तर प्रदेश
    महाराष्ट्र: ठाणे में 10वीं की परीक्षा के दौरान नकल न कराने पर सहपाठी को चाकू मारा महाराष्ट्र
    बिहार: मोतिहारी में घरेलू झगड़े में व्यक्ति ने पत्नी और 3 बच्चियों को गड़ासे से काटा बिहार
    महाराष्ट्र: शादी की जिद करने पर लिव-इन पार्टनर की हत्या, आरोपी प्रेमी बंगाल से गिरफ्तार महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025