LOADING...
शाहिद कपूर और कृति सैनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का पहला गाना जारी 
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का पहला गाना जारी (तस्वीर: एक्स/@jiostudios)

शाहिद कपूर और कृति सैनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का पहला गाना जारी 

Jan 12, 2024
11:12 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर पिछले लंबे वक्त से अपनी आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनकी जोड़ी अभिनेत्री कृति सैनन के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। अब 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का पहला गाना 'लाल पीली अखियां' जारी कर दिया है, जिसमें शाहिद शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। कृति और शाहिद की केमिस्ट्री को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है।

तेरी बातों में...

नीरज राजावत ने लिखे गाने के बोल

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के गाने को तनिष्क बागची ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल नीरज राजावत ने लिखे हैं। कृति और शाहिद की यह फिल्म वैलेंटाइन सप्ताह के खास मौके पर यानी 9 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने खुलासा किया कि फिल्म का ट्रेलर 18 जनवरी को जारी किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने मिलकर किया है।

ट्विटर पोस्ट

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का पहला गाना जारी