Page Loader
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की रिलीज से पहले कृति सैनन पहुंचीं सिद्धिविनायक मंदिर 
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं कृति सैनन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kritisanon)

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की रिलीज से पहले कृति सैनन पहुंचीं सिद्धिविनायक मंदिर 

Feb 08, 2024
11:09 am

क्या है खबर?

कृति सैनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले कृति गुरुवार (8 फरवरी) को दादर के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री ने फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की। माथे पर तिलक और गले में पीले रंग का दुपट्टा डाले कृति मंदिर परिसर में नजर आईं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

तेरी बातों में...

शाहिद कपूर संग बनी है कृति की जोड़ी 

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में कृति की जोड़ी अभिनेता शाहिद कपूर के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। इसका निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने मिलकर किया है। धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया जैसे दिग्गज सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को सेंसर बोर्ड से U/A सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म 2 घंटे 23 मिनट और 15 सेकेंड की होगी।