'आवारापन 2' के साथ लौटेगा इमरान हाशमी का दर्दभरा गाना, पुराने जख्मों को करेगा ताजा
क्या है खबर?
इमरान हाशमी अपने चर्चित किरदार 'शिवम पंडित' के साथ दोबारा पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी फिल्म 'आवारापन 2' रिलीज के लिए तैयार है, जो 2007 में इसी नाम से आई फिल्म का सीक्वल होगी। इस बार उनके साथ मुख्य किरदार दिशा पाटनी नजर आएंगी, जिसकी झलक टीजर में देखने को मिल चुकी है। दिलचस्प बात ये है कि निर्माता सिर्फ सीक्वल नहीं ला रहे, बल्कि पहली किस्त में मौजूद इमरान का दर्दभरा कल्ट गाना भी रीक्रिएट कर रहे हैं।
प्रोमो
मोहब्बत के पुराने घाव को ताजा करेगा ये गाना
19 साल पहले इमरान पर फिल्माया गया गाना 'तेरा मेरा रिश्ता पुराना' सीक्वल में वापसी कर रहा है।
निर्माताओं ने इसका प्रोमो जारी किया और बताया कि फिल्म में गाने को रीक्रिएट किया गया है। इसके लिए सईद कादरी और कंपोजर मिथुन दोबारा जुड़े हैं।
पूरा गाना जल्द ही रिलीज होगा और आशिकों के कलेजे को छलनी कर देगा।
'आवारापन 2' का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है और ये 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का प्रोमो
Iss Rishte ko kisi Introduction ki zaroorat nahi 🕊️✨@emraanhashmi @DishPatani@VisheshB7 @VisheshFilms @BilalS158 @nitinrkakkar @sonymusicindia @Mithoon11 @subodhhsharma
— Emraanians (@Emraanians) July 29, 2026
“Tera Mera Rishta Puraana” - Coming Soon#Awarapan2 #TeraRishtaPuraana #EmraanHashmi pic.twitter.com/s6MYQGzTtC