LOADING...
फिल्म 'आवारापन 2' की रिलीज तारीख आई, इमरान हाशमी की सनी देओल से टक्कर पक्की
'आवारापन 2' को मिली नई रिलीज तारीख

फिल्म 'आवारापन 2' की रिलीज तारीख आई, इमरान हाशमी की सनी देओल से टक्कर पक्की

Apr 21, 2026
02:44 pm

क्या है खबर?

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म 'आवारापन 2' का ऐलान पिछले साल हुआ था। 2007 में आई 'आवारापन' की सफलता के बाद निर्माताओं ने इसका सीक्वल बनाने का फैसला लिया था। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जिन्हें 'नोटबुक' और 'जवानी जानेमन' के लिए जाना जाता है। इसे पहले अप्रैल, 2026 में रिलीज किया जाना था, लेकिन फिर रिलीज तारीख को आगे खिसका दिया गया। अब विशेष फिल्म्स ने इसकी रिलीज तारीख का ऐलान किया है।

रिलीज

'आवारापन 2' की रिलीज तारीख हुई जारी

विशेष फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए बताया है कि 'आवारापन 2' 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट के साथ कैप्शन दिया गया, 'इस स्वतंत्रता दिवस सप्ताहांत पर खुद को फ्री रखें और 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में 'अवारपन 2' देखने के लिए हमारे साथ जुड़ें।' दिलचस्प बात यह है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल अभिनीत फिल्म 'लाहौर 1947' का सामना करना पड़ेगा जो 13 अगस्त को रिलीज हो रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

फिल्म

शिवम पंडित बनकर फिल्म में वापसी करेंगे इमरान हाशमी

'आवारापन 2' के जरिए इमरान काे 'शिवम पंडित' की भूमिका को दोहराते हुए दिखाया जाएगा। फिल्म पर बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि 6 साल से इसकी चर्चा चल रही थी। फिल्म ऐसी जगह पर खत्म हुई थी, जहां शिवम की मौत हो जाती है। उन्होंने आगे बताया कि 2022 में टीम ने मिलकर एक बेहतरीन आइडिया पर काम किया, जब उनके दोस्त बिलाल स्क्रिप्ट लेकर आए। इसके बाद फिल्म पर काम शुरू हुआ था।

Advertisement