NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज
    मनोरंजन

    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज

    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज
    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 13, 2021, 08:45 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है और पूरा देश उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत है। भले ही उनकी मौत अब भी सबके लिए रहस्य हो, लेकिन सुशांत के लिए न्याय की मांग अभी भी जारी है। सुशांत की यादों को जीवंत बनाए रखने के लिए और उनकी मौत की अनसुलझी कहानी पर 'न्याय: द जस्टिस' नाम की फिल्म भी बनाई गई है। आज इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया।

    टीजर देख आंखों में घूमने लगेगा सुशांत का केस

    टीजर देख आंखों में घूमने लगेगा सुशांत का केस

    इस फिल्म में सुशांत का किरदार अभिनेता जुबैर खान ने निभाया है और अभिनेत्री श्रेया शुक्ला रिया चक्रवर्ती की भूमिका में हैं, जिन पर मामले में आरोप लगे थे। टीजर की शुरुआत एक्टर महिंदर सिंह की मौत की ब्रेकिंग न्यूज से होती है जो अपने घर पर खुदकुशी कर लेता है। भारत की तीन सबसे बड़ी जांच एजेंसियां मामले की तफ्तीश में लग जाती है। टीजर देखने के बाद सुशांत का केस आंखों में घूमने लगता है।

    क्या बोले फिल्म के निर्देशक?

    फिल्म के निर्देशक दिलीप गुलाटी ने कहा, "सुशांत की मृत्यु की खबर से मैं बहुत हैरान हो गया था। हालांकि मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता, लेकिन हम सभी ने उनके लिए ऐसा महसूस किया जैसे कोई अपना चला गया हो।" उन्होंने कहा, "इस फिल्म के माध्यम से लोगों के बीच हम एक संदेश भेजना चाहते हैं कि अपना जीवन लेना सही बात नहीं है। हमेशा एक और विकल्प होता है। यह फिल्म सुशांत के लिए एक श्रद्धांजलि है।"

    फिल्म में काम कर रहे हैं ये कलाकार

    फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' में अमन वर्मा ED प्रमुख के रूप में नजर आएंगे। सुशांत के पिता का किरदार असरानी निभा रहे हैं। शक्ति कपूर NCB के प्रमुख बने हैं और सुशांत के पिता के वकील की भूमिका अनंत जोग ने निभाई है। दूसरी तरफ मुंबई के कमिश्नर का किरदार अनवर फतेहण ने निभाया है। सुधा चंद्रन बतौर CBI चीफ नजर आएंगी। सरला ए सरावगी और राहुल शर्मा इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम संभाल रहे हैं।

    पिछले साल 14 जून को सुशांत ने की थी आत्महत्या

    पिछले साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला सामने आया था। NCB और CBI अब भी मामले की जांच कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके परिवार और उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा था। मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को जेल भी जाना पड़ा था। सुशांत आखिरी बार फिल्म 'दिल बेचारा' में नजर आए थे। उनकी मौत के बाद यह फिल्म दर्शकों के बीच आई थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सुशांत सिंह राजपूत
    रिया चक्रवर्ती

    ताज़ा खबरें

    राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल संग रचाई शादी, तस्वीरें वायरल राखी सावंत
    गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स: स्टीवन स्पीलबर्ग को मिला सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब, देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 7, 8.1 के लिए बंद किया सपोर्ट, विंडोज 11 पर ऐसे करें अपग्रेड माइक्रोसॉफ्ट
    दूध से बनाएं ये 5 तरह के लजीज व्यंजन, जानें रेसिपी रेसिपी

    सुशांत सिंह राजपूत

    सुशांत सिंह राजपूत की जिस फ्लैट में हुई थी मौत, उसे ढाई साल बाद मिला किराएदार बॉलीवुड समाचार
    सुशांत मामले में बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे बोले- मुंबई पुलिस ने नहीं किया सहयोग मुंबई पुलिस
    सुशांत सिंह राजपूत मामले में नए दावे के बीच रिया चक्रवर्ती के पोस्ट ने खींचा ध्यान रिया चक्रवर्ती
    सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने पोस्टमार्टम रूम में मौजूद शख्स के लिए मांगी सुरक्षा बॉलीवुड समाचार

    रिया चक्रवर्ती

    रिया ने सुशांत को नशीली दवाओं की लत के लिए उकसाया- ड्राफ्ट चार्ज में NCB बॉलीवुड समाचार
    रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत: दो साल बाद भी नहीं आए CBI जांच के नतीजे बॉलीवुड समाचार
    लुकआउट नोटिस के चलते IIFA 2022 में शामिल नहीं होंगी रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023