Page Loader
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया': अमेरिकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म, एडवांस बुकिंग शुरू 
अमेरिकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म (तस्वीर: एक्स/@MaddockFilms)

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया': अमेरिकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म, एडवांस बुकिंग शुरू 

Feb 07, 2024
02:07 pm

क्या है खबर?

शाहिद कपूर और कृति सैनन दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के जरिए दोनों कलाकार पहली बार साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म 9 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। ताजा खबर यह है कि 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' भारत से एक दिन पहले यानी 8 फरवरी को अमेरिकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

तेरी बातों में...

एडवांस बुकिंग शुरू

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 8 फरवरी को अमेरिकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। निर्माताओं ने लिखा, 'फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' अमेरिका में एक दिन पहले रिलीज हो रही है।' इसका निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने मिलकर किया है। धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। ग्रुशा कपूर भी इस फिल्म में एक मजेदार किरदार में नजर आने वाली हैं।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post