टेलर स्विफ्ट-ट्रैविस केल्सी शादी के बाद पहली बार यहां दिखे साथ, लुक ने खींचा सबका ध्यान
कैलिफोर्निया में जुजू स्मिथ-शस्टर की शादी हुई, जहां टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी शादी के बाद पहली बार पति-पत्नी के रूप में एक साथ किसी बड़े कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान टेलर स्विफ्ट गुलाबी फूलों वाले एक बेहद खूबसूरत बॉल गाउन में नजर आईं, जिसने सबका ध्यान खींचा। वहां टेलर स्विफ्ट ने अपनी शादी की अंगूठी भी दिखाई, वहीं ट्रैविस केल्सी क्लासिक ग्रे सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे। इसी महीने की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधने के बाद ये इस नई शादीशुदा जोड़ी की पहली बड़ी सार्वजनिक उपस्थिति थी।
मैडिसन स्क्वायर गार्डन में लगा था सितारों का मेला
3 जुलाई को मैडिसन स्क्वायर गार्डन (MSG) में हुई उनकी शादी समारोह सितारों से भरा हुआ था। इस शादी में सेलेना गोमेज, ब्रैड पिट और एड शीरन जैसी कई बड़ी हस्तियां शामिल थीं। इस भव्य जश्न के लिए फूलों और सजावट पर लगभग 41 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। मेहमानों के लिए महंगी लॉटरी का भी इंतजाम किया गया था। अपने भावुक वचनों में टेलर स्विफ्ट ने बताया कि ट्रैविस केल्सी से मिलने के बाद ही उन्हें शादी के सच्चे मायने समझ में आए। ये उनके जीवन के नए अध्याय की एक खूबसूरत और यादगार शुरुआत थी।