NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स 2023: मॉर्गन वालेन और टेलर स्विफ्ट ने जीते सबसे ज्यादा पुरस्कार, देखिए सूची
    अगली खबर
    बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स 2023: मॉर्गन वालेन और टेलर स्विफ्ट ने जीते सबसे ज्यादा पुरस्कार, देखिए सूची
    बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में छाए मॉर्गन वालेन और टेलर स्विफ्ट

    बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स 2023: मॉर्गन वालेन और टेलर स्विफ्ट ने जीते सबसे ज्यादा पुरस्कार, देखिए सूची

    लेखन मेघा
    Nov 20, 2023
    11:48 am

    क्या है खबर?

    संगीत की दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स 2023 का आयोजन 19 नवंबर की शाम को किया गया।

    इसमें हॉलीवुड की मशहूर गायिका टेलर स्विफ्ट ने 10 बिलबोर्ड अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया तो मॉर्गन वालेन एक रात में सबसे ज्यादा 11 अवॉर्ड पाने वाले गायक बने।

    इसके अलावा जैच ब्रायन, बैड बनी, बेयॉन्से और माइली साइरस ने भी अपनी जीत पक्की की।

    आइए देखते हैं बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स के विजेताओं की सूची।

    जानकारी

    क्या है बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स?

    बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स की शुरुआत 1990 में हुई थी, जिसके बाद से यह हर साल होता है। यह संगीत जगत के सबसे बड़े 3 पुरस्कारों में से एक है, जिन्हें 'बिग थ्री' कहा जाता है। इसमें अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स (AMAs) और ग्रैमी पुरस्कार शामिल हैं।

    उपलब्धि

    20 श्रेणियों में मिला था टेलर को नामांकन

    टेलर इस साल अपने 'द एरास टूर' को लेकर चर्चा में रहीं तो उनके टूर पर बनी फिल्म 'टेलर स्विफ्ट: द एरास टूर' ने भी दुनियाभर के प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

    ऐसे में अपनी प्रशंसकों यानी 'स्विफ्टी' की वजह से टेलर 10 बिलबोर्ड अवॉर्ड जीतने में सफल रहीं। उन्हें 20 श्रेणियों में नामांकन हासिल हुआ था।

    इसके लिए उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों का आभार जताया और कहा कि यह जीत उनके बिना संभव ही नहीं होती।

    पुरस्कार

    टेलर की झोली में आए 10 बिलबोर्ड अवॉर्ड

    टेलर 'टॉप आर्टिस्ट' के साथ इस साल की 'टॉप फीमेल आर्टिस्ट' और 'टॉप बिलबोर्ड 200 आर्टिस्ट' भी बनी हैं।

    उन्होंने 'टॉप हॉट 100 सॉन्ग राइटर', 'टॉप रेडियो सॉन्ग आर्टिस्ट', 'टॉप सॉन्ग सेल आर्टिस्ट', 'टॉप बिलबोर्ड ग्लोबल 200 आर्टिस्ट', 'टॉप बिलबोर्ड ग्लोबल एक्सेल US आर्टिस्ट' और 'टॉप कंट्री फीमेल आर्टिस्ट' का खिताब अपने नाम किया है।

    इसके अलावा उनका 'एंटी-हीरो' गाना साल का सबसे ज्यादा बिकने वाला गाना बना और इसी के साथ वह 10 बिलबोर्ड जीतने में सफल रहीं।

    जानकारी

    रैपर ड्रेक और टेलर के पास सबसे ज्यादा बिलबोर्ड

    रैपर ड्रेक ने भी 5 बिलबोर्ड अपने नाम किए हैं, जिसके बाद वह और टेलर बराबरी पर आ गए हैं। दरअसल, टेलर और ड्रेक के पास इस बार की जीत को मिलाकर 39 बिलबोर्ड हो गए हैं, जो अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है।

    पुरस्कार

    मॉर्गन वालेन ने जीते 11 बिलबोर्ड अवॉर्ड

    गायक मॉर्गन वालेन ने 11 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स जीते हैं, जो किसी भी कलाकार को एक रात में मिलने वाली सबसे बड़ी जीत है। हालांकि, वह 2019 में ड्रेक के 12 बिलबोर्ड जीतने के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए हैं।

    वालेन को 'वन थिंग एट ए टाइम' के लिए 'टॉप बिलबोर्ड 200 एल्बम' और 'लास्ट नाइट' के लिए 'टॉप 100 सॉन्ग' का बिलबोर्ड मिला। वह 2004 में अशर के बाद एक साथ दोनों पुरस्कारों को जीतने वाले पहले गायक हैं।

    सम्मान

    इन्हें भी मिला सम्मान

    कैरी को अपने गाने 'ऑल आई वांट फॉर क्रिसमस इज यू' के लिए एक विशेष चार्ट अचीवमेंट पुरस्कार मिला। यह गाना 2019 से ही बिलबोर्ड के टॉप चार्ट में अपनी जगह बनाए हुए है।

    इसके अलावा बैड बन्नी, 21 सैवेज, बेयॉन्से और माइली ने अलग-अलग श्रेणी में 3-3 बिलबोर्ड जीते हैं, वहीं फुएर्जा रेजिडा, करोल जी और द वीकेंड ने 2-2 बिलबोर्ड अपने नाम किए हैं।

    जैच ब्रायन को टॉप न्यू आर्टिस्ट सहित 4 श्रेणियों में जीत मिली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टेलर स्विफ्ट
    हॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    संगीत इंडस्ट्री

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान को जमानत दी, कहा- सस्ती लोकप्रियता क्यों? अशोका यूनिवर्सिटी
    टच स्क्रीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर कैसे बनाएं डिजिटल आर्ट?  काम की बात
    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया

    टेलर स्विफ्ट

    पुलिस का दावा- बादशाह ने कबूली फर्जी व्यूज खरीदने की बात, रैपर ने किया इनकार यूट्यूब
    टेलर स्विफ्ट की बिल्ली दुनिया की तीसरी सबसे अमीर पालतू जानवर, 800 करोड़ रुपये संपत्ति हॉलीवुड के सितारे
    ये हैं दुनिया के 5 सबसे अमीर पालतू जानवर, तीसरे नंबर पर टेलर स्विफ्ट की बिल्ली पालतू जानवर
    सेलेना गोमेज से टेलर स्विफ्ट तक, वर्षों से मेट गाला में नजर नहीं आए ये सितारे मेट गाला

    हॉलीवुड समाचार

    ऑस्कर विजेता अभिनेत्री ग्लेंडा जैक्सन का निधन, 87 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस  हॉलीवुड फिल्में
    'हार्ट ऑफ स्टोन' का ट्रेलर जारी, गैल गैडोट से भिड़ती दिखीं आलिया भट्ट हार्ट ऑफ स्टोन
    #NewsBytesExplainer: टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी कैसे बनाती है कलाकार को स्टार, क्या होती है भूमिका?  बॉलीवुड समाचार
    रिहाना ने गले में पहनी हीरों से जड़ित घड़ी, कीमत 5 करोड़ रुपये से भी अधिक  रिहाना

    मनोरंजन

    क्या उर्फी जावेद पर बन रही बायोपिक? जानिए क्या कहती हैं 'बिग बॉस OTT' की प्रतिभागी उर्फी जावेद
    'सैम बहादुर': सबसे ज्यादा रकम लेकर सैम मानेकशॉ बने विक्की कौशल, जानिए बाकी सितारों की फीस  विक्की कौशल
    बासु चटर्जी की इस लोकप्रिय फिल्म का बनेगा रीमेक, दिव्या दत्ता समेत नजर आएंगे ये कलाकार बॉलीवुड समाचार
    रश्मिका मंदाना ने अपने फर्जी वायरल वीडियो को बताया डरावना, साइबर पुलिस से मांगी मदद रश्मिका मंदाना

    संगीत इंडस्ट्री

    'जी रहे थे हम' से पहले सलमान खान ने इन हिट गानों में भी लगाए सुर सलमान खान
    #NewsBytesExplainer: स्पॉटिफाई ने क्यों हटा दिए जी म्यूजिक के गाने, क्या है दोनों कंपनियों का विवाद? #NewsBytesExplainer
    एमएम कीरवानी ने बताया, हिंदी गानों से क्यों बना ली दूरी एमएम कीरवानी
    सुनिधि चौहान ने सुनाया किस्सा, एक सांस में गाना रिकॉर्ड करना चाहते थे एमएम कीरवानी सुनिधि चौहान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025