NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / तारा सुतारिया का जन्मदिन: ..जब पहली बार कैमरे के सामने आई अभिनेत्री, जानिए अनसुनी बातें
    मनोरंजन

    तारा सुतारिया का जन्मदिन: ..जब पहली बार कैमरे के सामने आई अभिनेत्री, जानिए अनसुनी बातें

    तारा सुतारिया का जन्मदिन: ..जब पहली बार कैमरे के सामने आई अभिनेत्री, जानिए अनसुनी बातें
    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 19, 2022, 11:15 am 1 मिनट में पढ़ें
    तारा सुतारिया का जन्मदिन: ..जब पहली बार कैमरे के सामने आई अभिनेत्री, जानिए अनसुनी बातें
    तारा सुतारिया के बारे में अनसुनी बातें

    तारा सुतारिया, करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में आई थीं। अगर आपको लगता है कि वह पहली बार इस फिल्म के लिए कैमरे के सामने आईं तो आप तारा के सच्चे फैन नहीं हैं। सच तो यह है कि उन्होंने शो 'एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा' के लिए पहली बार कैमरे का सामना किया। आज यानी 19 नवंबर को तारा अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं उनसे जुड़ीं अनसुनी बातें।

    तारा ने पहली बार शो के लिए दिया था ऑडिशन

    तारा ने 2009 में टीवी रियलिटी शो 'एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा' के लिए पहली बार ऑडिशन दिया था। यह पहला मौका था, जब वह कैमरे के सामने आई थीं। कुछ समय पहला उनके ऑडिशन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। तारा ने इस शो में प्रतियोगी के रूप में गाने के साथ बैले डांस भी किया था। उनकी प्रतिभा देख शो की जज फराह खान और अनु मलिक उनकी तारीफ किए बिना नहीं रहे थे।

    डिज्नी स्टार रह चुकी हैं तारा

    तारा ने अपना करियर 2010 में वीडियो जॉकी (VJ) के तौर पर शुरू किया था। उन्होंने डिज्नी चैनल के शो 'बिग बड़ा बूम' पर बतौर VJ काम किया था। इसके बाद वह बाल कलाकार के रूप में इसी चैनल के कॉमेडी शो 'द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर' और 'ओए जेस्सी' में दिखीं। इन दोनों शो में तारा की काफी तारीफ हुई थी। वह डिज्नी की इंडियन टीवी सीरीज 'शेक इट अप' में भी मेहमान भूमिका में थीं।

    सात साल की उम्र से गा रहीं गाना

    तारा एक बेहतरीन गायिका हैं। वह सात साल ही उम्र से गाना गा रही हैं। उन्हें ओपेरा संगीत का भी ज्ञान है। उन्होंने भारत और विदेश में संगीत की रिकॉर्डिंग भी की। तारा लंदन, टोक्यो और मुंबई में अपने संगीत का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्हें अपने शानदार संगीत के लिए 2008 में पोगो अमेजिंग किड्स अवॉर्ड का भी खिताब मिल चुका है। वह अभिनय से पहले 'तारे जमीन पर' और 'गुजारिश' जैसी फिल्मों में अपनी आवाज दे चुकी हैं।

    बन सकती थीं अलादीन की जैस्मिन

    कम ही लोग जानते हैं कि तारा को फिल्ममेकर गाय रिची की बहुचर्चित अमेरिकी म्यूजिकल फैंटेसी फिल्म 'अलादीन' के रीमेक में जैस्मिन की भूमिका के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। हालांकि, बाद में यह किरदार इंग्लिश एक्ट्रेस नाओमी स्कॉट ने निभाया था, लेकिन करियर के उस पड़ाव पर एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म के लिए शॉर्टलिस्ट होना भी बहुत बड़ी बात है। बता दें कि तारा ने शास्त्रीय, मॉर्डन, लैटिन अमेरिकी और वेस्टन डांस की ट्रेनिंग भी ली हुई है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    तारा ने 2015 में वोग मैगजीन के कवर पेज पर अपनी जगह बनाई थी, जबकि उनकी पहली फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही वोग जैसी लोकप्रिय मैगजीन से जुड़ना किसी भी नवोदित अभिनेत्री के लिए बड़ी बात है।

    इनके साथ चर्चा में रहा तारा का अफेयर

    तारा ने जब से बॉलीवुड में एंट्री की है, उनकी निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है। एक समय उनका नाम शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर संग जुड़ा। वह अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने खास रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में रहीं। विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा को भी तारा ने डेट किया। हालांकि, बाद में उनकी राहें जुदा हो गईं। फिलहाल वह, रणबीर कपूर की बुआ के बेट आदर जैन को डेट कर रही हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष
    तारा सुतारिया

    ताज़ा खबरें

    वैलेंटाइन वीक पर OTT और सिनेमाघरों में उठाएं इन फिल्मों और सीरीज का लुत्फ OTT प्लेटफॉर्म
    महिंद्रा लेकर आई डिस्काउंट ऑफर, चुनिंदा गाड़ियों पर दे रही 70,000 रुपये तक की छूट महिंद्रा एंड महिंद्रा
    दुनिया में पहली बार 3D तकनीक से बनाया गया 2,000 साल पुरानी महिला का चेहरा सऊदी अरब
    सकारात्मकता के साथ दिन की शुरुआत करने के लिए अपनाएं ये टिप्स लाइफस्टाइल

    बॉलीवुड समाचार

    वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुईं इन पांच बॉलीवुड फिल्मों ने किया था बॉक्स ऑफिस पर कमाल वैलेंटाइन डे
    जाह्नवी कपूर ने जताया दुख, कहा- बुरा लगता है जब नेपोटिज्म का आरोप लगता है जाह्नवी कपूर
    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हनीमून के लिए जा सकते हैं रोम, जानिए वजह कियारा आडवाणी
    आदिल खान को लेकर आया राखी सावंत के पूर्व पति का बयान, कही ये बात राखी सावंत

    जन्मदिन विशेष

    जयंती विशेष: जगजीत सिंह के गाने को नापसंद करती थीं चित्रा, ये थी पहली प्रतिक्रिया संगीत इंडस्ट्री
    जन्मदिन विशेष: जयदीप अहलावत ने इन पांच किरदारों से बनाई अपनी अलग पहचान जयदीप अहलावत
    नोरा फतेही इस साल फिल्मों में निभाएंगी मुख्य भूमिकाएं, जन्मदिन पर किया खुलासा नोरा फतेही
    जन्मदिन विशेष: नोरा फतेही बेच चुकी हैं लॉटरी के टिकट, जानें उनसे जुड़ीं अनसुनी बातें नोरा फतेही

    तारा सुतारिया

    जन्मदिन विशेष: तारा सुतारिया अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान लाइफस्टाइल
    फिल्म 'अपूर्वा' में तारा सुतारिया के साथ बनी धैर्य करवा की जोड़ी बॉलीवुड समाचार
    'एक विलेन रिटर्न्स' रिव्यू: बचकानी कहानी में सस्पेंस और ऐक्शन ने डाली जान बॉलीवुड समाचार
    मुराद खेतानी की फिल्म 'अपूर्वा' में मुख्य भूमिका निभाएंगी तारा सुतारिया बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023