विक्की कौशल की 'महावतार' में तारा सुतारिया, पीछे छूटीं श्रद्धा कपूर और हरनाज संधू
क्या है खबर?
अभिनेता विक्की कौशल की आगामी पौराणिक फिल्म 'महावतार' की हीरोइन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबरों के मुताबिक, इस महा-फिल्म में लीड हीरोइन के रोल के लिए तारा सुतारिया का नाम सबसे आगे चल रहा है। इससे पहले श्रद्धा कपूर और पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू के नाम भी रेस में थे, लेकिन अब तारा सुतारिया ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। हालांकि निर्माताओं की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
कास्टिंग
विक्की और तारा पहली बार साथ
निर्देशक अमर कौशिक की इस फिल्म से श्रद्धा कपूर और हरनाज संधू का नाम जुड़ने के बाद अब फिल्म गलियारों में चर्चा है कि विक्की कौशल के अपोजिट रोल के लिए तारा सुतारिया का नाम सबसे ऊपर चल रहा है।
अगर बात बन गई तो ये पहला मौका होगा, जब विक्की और तारा किसी फिल्म में साथ दिखाई देंगे। चर्चा तो ये भी है कि तारा ने इस फिल्म में खासी दिलचस्पी दिखाई है। फिल्म के निर्माता दिनेश विजान हैं।
पसंद
तारा पर आकर खत्म हुई निर्माताओं की खोज
फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने मिड डे को बताया, "महावतार' की कास्टिंग को लेकर चर्चाएं पिछले कुछ समय से लगातार बदल रही हैं।
तारा का नाम भी निश्चित रूप से सामने आया है। निर्माता एक ऐसी अभिनेत्री को साइन करना चाहते हैं, जो फिल्म की इस भव्य व काल्पनिक दुनिया में अपनी मजबूत छाप छोड़ सके और तारा इस कसौटी पर खरी उतरती हैं।
तारा पिछली बार सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आई थीं।
धमल
भगवान परशुराम बनकर पर्दे पर धमाल मचाएंगे विक्की कौश
बता दें कि मैडॉक फिल्म्सं के साथ 'छावा' के बाद विक्की की ये दूसरी बड़ी फिल्म 'महावतार' होगी, जिसकी शूटिंग जनवरी, 2027 में शुरू होने की उम्मीद है।
इस फिल्म में विक्की अमर और न्याय के प्रतीक भगवान परशुराम का मुख्य और शक्तिशाली किरदार निभाते नजर आएंगे।
विशाल पैमाने पर बनने वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है और इसके जरिए विक्की एक बार फिर अपने नए अवतार से पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं।