LOADING...
तमन्ना भाटिया अब आमिर खान के बेटे संग करेंगी रोमांस, ये 100 करोड़ी निर्देशक संभालेगा कमान
तमन्ना भाटिया अब जुनैद खान से करेंगी रोमांस (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@tamannaahspeaks)

तमन्ना भाटिया अब आमिर खान के बेटे संग करेंगी रोमांस, ये 100 करोड़ी निर्देशक संभालेगा कमान

Feb 12, 2026
05:26 pm

क्या है खबर?

तमन्ना भाटिया जल्द ही बड़े पर्दे पर आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ इश्क लड़ाती नजर आ सकती हैं। चर्चा है कि एकता कपूर अपनी मशहूर हॉरर-थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'रागिनी MMS' की तीसरी किस्त के लिए इस नई जोड़ी को कास्ट करने की तैयारी में हैं। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी 100 करोड़ी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' दे चुके शशांक घोष को सौंपी गई है, जो इस फ्रेंचाइजी को एक नए अवतार में पेश करने के लिए तैयार हैं।

नाम

बदल गया फिल्म का नाम

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, एकता की अगली फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। काफी समय से चर्चा थी कि फिल्म 'रागिनी MMS 3' में देरी हो रही है। खबर ये भी आई कि फिल्म डिब्बा बंद हो गई है, लेकिन अब साफ हो गया है कि फिल्म पर काम जारी है और साथ ही इसका नाम बदल दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म का नाम 'रागिनी MMS 3' नहीं, बल्कि सिर्फ 'रागिनी 3' होगा।

जोड़ी

जुनैद-तमन्ना की जोड़ी पक्की?

फिल्म के लिए तमन्ना के साथ लीड रोल के लिए आमिर के बेटे जुनैद से बातचीत चल रही है। पहले साहिर रजा इस फिल्म का निर्देशन करने वाले थे, लेकिन उन्हें अपने किसी दूसरे प्रोजेक्ट के चलते फिल्म छोड़नी पड़ी। उनके जाने के बाद अब फिल्म में निर्देशक की स्थिति भी साफ हो गई है। इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के निर्देशन की कमान शशांक घोष संभालने वाले हैं, जो 'वीरे दी वेडिंग' जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं।

Advertisement

वापसर

हॉरर-थ्रिलर फ्रेंचाइजी की वापसी तय

हाल ही में ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि इस फिल्म को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है, लेकिन अब फिल्म सही दिशा में आगे बढ़ रही है। जुनैद और तमन्ना की नई-नवेली जोड़ी और शशांक घोष का निर्देशन इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा रहा है। हालांकि, अभी निर्माता की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। एकता कपूर की मशहूर हॉरर-थ्रिलर फ्रेंचाइजी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है

Advertisement

फिल्म

कैसी होगी 'रागिनी MMS 3'?

साल 2011 में 'रागिनी MMS' और 2014 में 'रागिनी MMS 2' की सफलता के बाद एकता इस तीसरे भाग के साथ फिल्म का मिजाज बदलने की तैयारी में हैं। 'रागिनी 3' में इस बार सुपरनैचुरल (अलौकिक) तत्वों और डरावनी कहानियों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। हालांकि, फिल्म की असली कहानी को अभी गुप्त रखा गया है। फिल्म पहले से ज्यादा डरावनी होगी। रागिनी MMS में राजकुमार राव, वहीं रागिनी MMS 2 में सनी लियोनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Advertisement