Page Loader
तब्बू का असली नाम जानते हैं आप? हैदराबादी मुस्लिम परिवार से रखती हैं ताल्लुक 
तब्बू का असली नाम जानते हैं आप? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@tabutiful)

तब्बू का असली नाम जानते हैं आप? हैदराबादी मुस्लिम परिवार से रखती हैं ताल्लुक 

Nov 04, 2024
12:18 pm

क्या है खबर?

तब्बू का नाम हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार है, जिन्होंने अपनी उम्दा अदाकारी के जरिए प्रशंसकों के बीच अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1985 में आई फिल्म 'हम नौजवान हैं' से की थी। 'माचिस', 'बॉर्डर', 'चांदनी बार', 'विरासत', 'चीनी कम', 'दृश्यम', 'हैदर', 'गोलमाल अगेन' और 'भूल भुलैया 2' उनकी चर्चित फिल्मों में शामिल हैं। आज यानी 4 नवंबर को तब्बू अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम उनका असली नाम बताएंगे।

असली नाम

बचपन में नसीब नहीं हुआ पिता का प्यार

तब्बू एक हैदराबादी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। बचपन में उन्हें पिता का प्यार नसीब नहीं हुआ। दरअसल, जब तब्बू 3 साल की थीं, तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। इसके बाद से ही तब्बू और उनकी बहन अपनी मां के साथ रहीं और अपने पिता से कभी नहीं मिलीं। पति से अलग होने के बाद तब्बू की मां बतौर टीचर काम करती थीं।

अफयेर

साजिद नाडियाडवाला से हुई थी तब्बू की सगाई

तब्बू की निजी जिंदगी हमेशा से चर्चा में रही है। फिल्म 'प्रेम' की शूटिंग के दौरान उनका नाम संजय कपूर के साथ जुड़ा था, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। इसके बाद तब्बू ने निर्माता साजिद नाडियाडवाला को डेट किया था। दोनों ने सगाई भी की थी। हालांकि, तब्बू का यह प्यार भी मुकम्मल नहीं हो सका। इसके बाद तब्बू को नागार्जुन अक्किनेनी से प्यार हुआ, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।