NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'तारक मेहता...' के 'सोढी' जल्द करने वाले थे शादी, झेल रहे थे पैसों की तंगी
    अगली खबर
    'तारक मेहता...' के 'सोढी' जल्द करने वाले थे शादी, झेल रहे थे पैसों की तंगी
    दिल्ली में दिखने के बाद कहां गायब हुए गुरुचरण सिंह? (तस्वीर: एक्स/@AditiSharma780)

    'तारक मेहता...' के 'सोढी' जल्द करने वाले थे शादी, झेल रहे थे पैसों की तंगी

    लेखन पलक
    Apr 28, 2024
    01:37 pm

    क्या है खबर?

    दर्शकों का पसंदीदा धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' यूं तो हमेशा ही चर्चा में रहता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह एक चौंकाने वाली खबर के चलते खबरों में है।

    दरअसल, सीरियल में रोशन सिंह सोढी का किरदार निभा चुके गुरुचरण सिंह दिल्ली अवाई हड्डे से अचानक लापता हो गए थे, जिसके बाद से उनका कुछ अता-पता नहीं है।

    ताजा खबर के अनुसार गुरुचरण जल्द शादी करने वाले थे और उन्हें पैसों की काफी किल्लत हो रही थी।

    खबर

    पैसों की दिक्कत से परेशान थे गुरुचरण

    इंडिया टुडे की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, गुरुचरण के गायब होने की जांच में यह भी पता चला है कि अभिनेता को 2020 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ने के बाद वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद वह किसी भी शो का हिस्सा नहीं बने थे।

    रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि गुरुचरण जल्द शादी करने वाले थे। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी मंगेतर कौन हैं।

    जानकारी

    निर्माताओं संग हुई थी गुरुचरण की बहस

    बता दें, गुरुचरण के शो छोड़ने के बाद ऐसी खबरें भी आई थीं कि निर्माताओं के साथ अभिनेता की तू-तू..मैं-मैं हुई थी। यह भी कहा गया था कि असित मोदी ने उनकी फीस नहीं दी थी। हालांकि, बाद में यह मामला सुलझ गया था।

    FIR

    पिता ने दर्ज कराई थी FIR

    गुरुचरण दिल्ली हवाई अड्डे से मुंबई के लिए निकलने वाले थे, लेकिन ना वो मुंबई पहुंचे और ना ही घर लौटे। 4 दिन बाद इस मामले में उनके पिता ने FIR दर्ज करवाई थी।

    FIR में कहा गया था कि गुरुचरण 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई जाने के लिए निकले थे। वो फ्लाइट लेने के लिए हवाई अड्डा पहुंचा, लेकिन उसके बाद से उनका फोन बंद है।

    पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी थी।

    CCTV फुटेज

    सामने आया CCTV फुटेज

    पुलिस ने जांच शुरू करते हुए सेक्शन 365 के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया है। जांच में अधिकारियों ने CCTV फुटेज भी तलाशे हैं।

    22 अप्रैल की CCTV फुटेज के अनुसार गुरुचरण को आखिरी बार दिल्ली हवाई अड्डे के पास उनके सामान के साथ देखा गया था।

    पुलिस ने यह भी कहा कि गुरुचरण ने दिल्ली के एक ATM से लगभग 7,000 रुपये निकाले थे, जिसकी पुष्टि भी CCTV फुटेज से हुई थी।

    हैरान

    हैरान-परेशान हैं सह-कलाकार

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में गुरुचरण के साथ काम कर चुके कलाकारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

    भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवाडकर बोले, "यह आश्चर्य की बात है। आखिरी बार हम दिलीप जोशी के बेटे की शादी में मिले थे। प्रार्थना करता हूं कि सब ठीक हो।"

    शो में गुरुचरण की पत्नी की भूमिका निभा चुकीं जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने कहा, "मैं जून 2023 से उनके संपर्क में नहीं हूं। उम्मीद है कि वह सुरक्षित और स्वस्थ हों।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    टीवी शो
    टीवी जगत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा

    निर्देशक मालव राजदा ने भी छोड़ा 'तारक मेहता...', 14 साल बाद शो को कहा अलविदा टीवी शो
    'तारक मेहता...' में नजर आएंगी नवीना वाडेकर, इस किरदार को किया रिप्लेस कॉमेडी शो
    'तारक मेहता' में काम कर चुके सुनील होलकर का निधन, लिवर की बीमारी से थे पीड़ित टीवी जगत की खबरें
    'तारक मेहता...' के डायरेक्टर मालव राजदा ने किया अपने नए शो का ऐलान  टीवी शो

    टीवी शो

    अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार 2023: वीर दास ने मारी बाजी, रेस से बाहर हुए शेफाली और जिम  शेफाली शाह
    अर्चना पूरन सिंह बोलीं- पक्षपात होता है, लेकिन मैं इंडस्ट्री में पुरुषों को मात दे चुकी अर्चना पूरन सिंह
    'साराभाई' के 'रोसेश' राजेश शर्मा ने बताया, खेती में प्रयोग करके हो गए थे दिवालिया साराभाई vs साराभाई
    IPL 2024: रिटेंशन के बाद कुछ ऐसी है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम, जानिए इसका इतिहास इंडियन प्रीमियर लीग

    टीवी जगत की खबरें

    'नागिन 5' फेम सुरभि चंदना बनने वाली हैं दुल्हन, बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें साझा कर किया ऐलान टीवी शो
    अंजलि अरोड़ा ने MMS लीक मामले में दर्ज कराई FIR, इनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर बॉलीवुड समाचार
    एमी अवॉर्ड्स 2024: 'सक्सेशन', 'द बीयर' और 'बीफ' का बोलबाला, जानिए और कौन बना विजेता एमी अवार्ड्स
    'बिग बॉस 17' में हुए खूब लड़ाई-झगड़े, किसी ने मारा थप्पड़ तो कोई हुआ सीधा बाहर बिग बॉस 17
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025