'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सोढ़ी हुए लापता, पिता ने दर्ज करवाई FIR
क्या है खबर?
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढी का किरदार निभा चुके गुरुचरण सिंह दिल्ली अवाई हड्डे से अचानक लापता हो गए। वह पिछले 4 दिन से गायब है।
गुरुचरण दिल्ली हवाई अड्डे से मुंबई के लिए निकलने वाले थे, लेकिन ना वो मुंबई पहुंचे और ना ही घर लौटे।
पिछले चार दिन से लापता गुरुचरण के बारे में अभी तक कोई पता नहीं चला है। इस मामले में अब उनके पिता ने FIR दर्ज करवाई है।
FIR
प्रशंसक हुए परेशान
इस FIR में लिखा है, 'मेरा बेटा गुरुचरण सिंह, जिसकी उम्र 50 साल है 22 अप्रैलको सुबह 8:30 बजे मुंबई जाने के लिए निकला था। वो फ्लाइट लेने के लिए हवाई अड्डा पहुंचा, लेकिन ना वो मुंबई पहुंचा और ना ही घर लौटा। उसका फोन बंद है।' पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
अब गुरुचरण के अचानक गायब होने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। घरवाले भी थक हारकर FIR कर चुके हैं।
ट्विटर पोस्ट
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सोढ़ी हुए लापता
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah's former Sodhi aka #GurucharanSingh goes MISSING from Delhi airport, his father lodges a missing complaint! pic.twitter.com/TdTYfvGgrw
— Aditi Shharmaa (@AditiSharma780) April 26, 2024