तापसी पन्नू ने पैपराजी पर कसा तंज, बोलीं- कैप्शन में गंदी बातें ही लिखनी हैं
क्या है खबर?
भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री तापसी पन्नू का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, बीते दिन तापसी मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचीं, जहां उन्होंने पैपराजी के साथ खूब मस्ती-मजाक किया। इस दौरान वह अच्छे मूड में थीं।
कार्यक्रम से बाहर निकलते हुए तापसी ने वहां मौजूद तमाम पैपराजी पर तंज कसा।
उन्होंने पैपरानी को आग्रह किया कि सोशल मीडिया पर उनके केवल नकारात्मक वीडियो ही अपलोड करें।
बयान
तापसी ने कही ये बात
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तापसी को पैपराजी के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।
उन्होंने कहा, "मेरी तस्वीर या वीडियो के साथ कैप्शन खराब ही लिखना। हमेशा गंदी बातें लिखनी हैं। मेरी छवि सुधारने की कोशिश मत करना... मैंने बहुत मेहनत की है इसे बनाने में। कृप्या इसे बनाए रखें।"
काम के मोर्चे पर बात करें तो तापसी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वो लड़की है कहां?' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#TaapseePannu pic.twitter.com/3EKIUyF7tV
— Diksha Sharma (@DikshaS17150327) November 19, 2024