NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या इस स्पैनिश थ्रिलर फिल्म के हिंदी रीमेक में गुलशन के साथ काम कर रहीं तापसी?
    अगली खबर
    क्या इस स्पैनिश थ्रिलर फिल्म के हिंदी रीमेक में गुलशन के साथ काम कर रहीं तापसी?
    क्या इस स्पैनिश थ्रिलर फिल्म के हिंदी रीमेक में काम कर रहीं तापसी?

    क्या इस स्पैनिश थ्रिलर फिल्म के हिंदी रीमेक में गुलशन के साथ काम कर रहीं तापसी?

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 05, 2021
    12:59 pm

    क्या है खबर?

    तापसी पन्नू की फिल्म 'हसीन दिलरूबा' हाल ही में रिलीज हुई है। इसके बाद अब फैंस उनकी आने वाली फिल्मों की राह देख रहे हैं।

    पिछले कुछ दिनों से वह अभिनेता गुलशन देवैया के साथ फिल्म करने को लेकर चर्चा में हैं। अब इस फिल्म की कहानी से जुड़ी एक अहम जानकारी मिली है।

    बताया जा रहा है कि यह एक स्पैनिश हॉरर थ्रिलर फिल्म की कहानी से प्रेरित होगी।

    आइए जानते हैं और क्या कुछ जानकारी मिली है।

    रिपोर्ट

    'जुलियाज आइज' की कहानी से प्रेरित होगी फिल्म

    निर्देशक अजय बहल, तापसी और गुलशन को लेकर एक शानदार फिल्म बनाने वाले हैं, जो 'सेक्शन 375' और बीए पास' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

    पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की कहानी 2010 में आई हिट स्पैनिश थ्रिलर फिल्म 'जुलियाज आइज' से प्रेरित होगी।

    तापसी फिल्म में जानी-मानी स्पैनिश अभिनेत्री बेलेन रुएदा वाली भूमिका निभाएंगी। हालांकि, गुलशन की भूमिका के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

    जानकारी

    जानिए फिल्म 'जुलियाज आइज' के बारे में

    इस फिल्म का निर्देशन गुइलम मोरालेस ने किया था, जो इसके लेखक भी थे। गिलर्मो डेल टोरो, जोकिन पड्रो और मार टारगारोना ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया था।

    बेलेन के अलावा फिल्म में लुईस होमरे और जूलिया गुतिरेज काबा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    यह एक ऐसी महिला की कहानी है, जो अपनी जुड़वां बहन की रहस्मयी मौत की गुत्थी सुलझा रही होती है और धीरे-धीरे एक आनुवंशिक समस्या के चलते उसकी आंखों की रोशनी चली जाती है।

    रिपोर्ट

    तापसी ने फिल्म साइन करने में देर नहीं लगाई

    ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जब तापसी ने इस फिल्म की कहानी सुनी थी तो उन्होंने इसका हिस्सा बनने के लिए फौरन हामी भर दी थी।

    एक दिन निर्देशक अजय बहल को एक निर्माता का फोन आया कि क्या वह एक थ्रिलर फिल्म निर्देशित करना चाहते हैं। उन्हें बताया गया कि फिल्म में तापसी को साइन किया गया है।

    बहल को फिल्म का आइडिया बेहद पसंद आया। उन्हें लगता है कि इस फिल्म के लिए तापसी एक परफेक्ट चॉइस हैं।

    फिल्में

    ये हैं तापसी की आने वाली फिल्में

    तापसी फिल्म 'शाबाश मिठू' में काम कर रही हैं। यह भारतीय क्रिकेट टीम की कैप्टन मिताली राज के जीवन पर आधारित है। वह कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 'लूप लपेटा' में दिखाई देंगी। इसमें वह अभिनेता ताहिर राज भसीन के साथ रोमांस करती दिखेंगी।

    आकर्ष खुराना के निर्देशन में बनी फिल्म 'रश्मि रॉकेट' में तापसी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।

    तापसी निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'दोबारा' में काम कर रही हैं। वह तमिल थ्रिलर फिल्म 'जन गण मन' का भी हिस्सा हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन
    ताहिर राज भसीन
    तापसी पन्नू

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    मनोरंजन

    सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए दिलीप, ICU में चल रहा इलाज मुंबई
    फरहान अख्तर की 'तूफान' का ट्रेलर जारी, 16 जुलाई को अमेजन प्राइम पर आएगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    नसीरुद्दीन शाह की तबियत बिगड़ी, निमोनिया होने के बाद अस्पताल में भर्ती मनोरंजन
    कपिल का शो नहीं छोड़ रहीं अर्चना पूरन सिंह, बोलीं- इन अफवाहों में सच्चाई नहीं कपिल शर्मा

    ताहिर राज भसीन

    'मर्दानी' से पहले 250 बार ऑडिशन में रिजेक्ट हुए अभिनेता ताहिर राज भसीन मनोरंजन

    तापसी पन्नू

    शाही सवारी की शौकीन हैं बॉलीवुड की नई हसीनाएं, जानिए किसके पास है कौनसी कार आलिया भट्ट
    कोरोना से जंग में साथ आए बॉलीवुड सितारे, देखिए नया गाना 'मुस्कुराएगा इंडिया' अक्षय कुमार
    तापसी पन्नू ने बनाया नया रिकॉर्ड, 12 महीनों में सफल फिल्में देकर कमाए 352 करोड़ रुपए बॉलीवुड समाचार
    साउथ की फिल्मों से करियर शुरू कर ये हसीनाएं, बन चुकी हैं बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025