LOADING...
तापसी पन्नू का बॉलीवुड पर वार- निर्देशक स्टार न हो तो हीरो बन जाता है बॉस
तापसी पन्नू ने बताया पर्दे के पीछे का सच

तापसी पन्नू का बॉलीवुड पर वार- निर्देशक स्टार न हो तो हीरो बन जाता है बॉस

Feb 28, 2026
10:12 am

क्या है खबर?

तापसी पन्नू का नाम उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं। वो बॉलीवुड की कड़वी सच्चाई पर कई बार दो टूक बात कर चुकी हैं। हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के एक कड़वे सच से उन्होंने पर्दा उठाया है। तापसी ने बताया कि उन्हें अपने करियर में कई बार सिर्फ इसलिए फिल्मों से हाथ धोना पड़ा, क्योंकि फिल्म के 'हीरो' उन्हें कास्ट नहीं करना चाहते थे।

बयान

हीरो की मर्ज़ी से तय होती है कास्टिंग?

हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में फिल्म इंडस्ट्री के एक कड़वे सच और अपने करियर के संघर्षों पर तापसी ने खुलकर बात की है। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे फिल्म इंडस्ट्री में आज भी 'हीरो का रसूख' कास्टिंग पर हावी रहता है। वो बोलीं, कई बार मुझे सिर्फ इसलिए फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, क्योंकि फिल्म के मुख्य अभिनेता (हीरो) मेरे साथ काम नहीं करना चाहते थे।

खुलासा

"हीरो ने मना किया और मुझे पता भी नहीं चला"

अपने साथ हुए इस भेदभाव पर बात करते हुए तापसी ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे ये बातें सीधे तौर पर कभी पता नहीं चलीं। हो सकता है ऐसा हुआ हो, लेकिन ये खबरें आप तक नहीं पहुंचतीं। बस कोई कह देता है कि नहीं, मुझे उसके साथ काम नहीं करना, क्योंकि ये या वो वजह है और फिर वो बात आप तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देती है।"

Advertisement

दो टूक

निर्देशक कमजोर हो तो हीरो की चलती है मनमानी- तापसी

तापसी बोलीं, "मुझे अक्सर सिर्फ उन्हीं बातों का पता चलता है, जहां हीरो नहीं चाहता कि मैं फिल्म का हिस्सा बनूं। मुझे लगता है कि ये बात हर कोई जानता है कि जिन फिल्मों में हीरो-हीरोइन होते हैं, वहां ज्यादातर फैसले हीरो ही लेता है, जब तक कि फिल्म का निर्देशक खुद बहुत बड़ा स्टार न हो। मतलब अगर कोई बहुत बड़ा निर्देशक नहीं हैं तो वहां हीरो की ही मर्जी चलती है।"

Advertisement

फिल्म

तापसी की 'अस्सी' तारीफों के बावजूद कमाई में पिछड़ी

तापसी इन दिनों फिल्म 'अस्सी' में नजर आ रही हैं। इसके जरिए उन्हें एक बार फिर निर्देशक अनुभव सिन्हा का साथ मिला है, जिनके साथ वो पहले 'मुल्क' और 'थप्पड़' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बात करें 'अस्सी' की तो समीक्षकों से हरी झंडी मिलने के बावजूद तापसी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकोंं के लिए संघर्ष कर रही है। ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 1 हफ्ते में महज 7 करोड़ रुपये जुटा पाई है।

Advertisement