तापसी पन्नू ने 'अस्सी' देखने के लिए लोगों से की खास अपील, साझा किया वीडियो
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'अस्सी' को लेकर चर्चाओं में हैं। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसने अबतक कुल 6.89 करोड़ रुपये का काराेबार किया है। इस बीच, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है और लोगों से फिल्म देखने की अपील की है। साथ ही बताया कि फिल्म देखने के बाद लोग व्यक्तिगत तौर पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
वीडियो
तापसी पन्नू ने फैंस का जताया आभार
तापसी ने वीडिया में बताया कि उनकी फिल्म 'अस्सी' देखने के बाद कई सारे लोगों ने व्यक्तिगत रूप से इस मुद्दे को लिया है। कितने सुंदर लेख और रिव्यू लिखे। आभार जताते हुए कहा, "मैंने सब देखे, सब पढ़े। शायद आपने भी देखे होंगे, पढ़े होंगे। अगर इतने सारे लोग लिख रहे हैं... तो शायद कुछ तो बात होगी? आपका देखना तो बनता है- क्या ये कौन सी फिल्म है जिसके बारे में इतने लोग गंभीरता से लिख रहे हैं।"
आग्रह
'अस्सी' देखने के लिए लोगाें से आग्रह किया
तापसी ने आगे कहा, "अगर आपाको यह फिल्म अच्छी लगे, जैसी भी लगे...लिखना जरूर। आशा करती हूं कि आपके पास थोड़ा समय हो इस फिल्म को देखने के लिए। थोड़ा असहज कर सकती है... पर याद रहेगी। शायद इतना आत्मविश्वास अब आ गया है हमें ये कहने में।" 'अस्सी' एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है जिसमें तापसी एक वकील के किरदार में हैं जो महिला अपराधों के खिलाफ संघर्ष करती हैं। कहानी में कई झकझोर देने वाली परतें खुलती हैं।