NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / स्वरा भास्कर की 'जहां चार यार' का ट्रेलर जारी, गोवा ट्रिप पर मस्ती करती दिखीं अभिनेत्रियां
    अगली खबर
    स्वरा भास्कर की 'जहां चार यार' का ट्रेलर जारी, गोवा ट्रिप पर मस्ती करती दिखीं अभिनेत्रियां
    स्वरा भास्कर की 'जहां चार यार' का ट्रेलर जारी

    स्वरा भास्कर की 'जहां चार यार' का ट्रेलर जारी, गोवा ट्रिप पर मस्ती करती दिखीं अभिनेत्रियां

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 22, 2022
    05:54 pm

    क्या है खबर?

    पर्दे पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर काफी सहज नजर आती हैं। हाल में उन्होंने अपनी फिल्म 'जहां चार यार' की रिलीज डेट का ऐलान किया था।

    अब मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में सभी कलाकार मस्ती के मूड में नजर आए हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें मनोरंजन का भरपूर तड़का शामिल होगा।

    फिल्म में स्वरा के अलावा शिखा तलसानिया, मेहर विज और पूजा चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    स्वरा ने ट्विटर पर शेयर किया ट्रेलर

    स्वरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है।

    उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह जारी हो गया और मैं शांत नहीं रह सकती। आइए 'गर्ल ट्रिप ऑफ द ईयर' में शामिल हों, जहां मस्ती, उल्लास, प्यार और लॉफ्टर होने वाला है। 'जहां चार यार' का ट्रेलर अब जारी हो गया है। 'जहां चार यार' 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'

    फिल्म को कमल पांडे ने निर्देशित किया है। यह उनके निर्देशन की पहली फिल्म है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए स्वरा का ट्विटर पोस्ट

    IT’S OUT I cannot keep calm!! 💃🏽💃🏽💃🏽💃🏽
    Come join us on the most epic #GirlsTripOfTheYear where there’s going to be fun, frolic, love and laughter 🥂🥳💛#JahaanChaarYaarTrailer, Out Nowhttps://t.co/5lR5agFZ5q#JahaanChaarYaar, in cinemas on 16th September

    — Swara Bhasker (@ReallySwara) August 22, 2022

    ट्रेलर

    चार हाउस वाइफ की गोवा यात्रा पर आधारित है कहानी

    'जहां चार यार' रोड़ ट्रिप पर आधारित फिल्म है, जिसमें सभी चारों अभिनेत्रियां अपने पति को छोड़कर दोस्तों के साथ गोवा ट्रिप पर निकल जाती हैं।

    जब घर के कामों से इन चारों महिलाओं का मन उब जाता है, तो वे कुछ एडवेंचर करने का निर्णय लेती हैं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे ये महिलाएं पति की परछाई से बाहर निकलती हैं।

    फिल्म के जरिए कहीं ना कहीं पितृसत्तात्मक (पुरुषवादी) समाज को आइना दिखाने की कोशिश की गई है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (रिव्यू)

    ट्रेलर में हल्के-फुल्के अंदाज में गंभीर विषय को छुआ गया है। स्वरा एक बार फिर चुलबुली लड़की के रूप में लोगों का ध्यान खींचती नजर आईं। शिखा, मेहर और पूजा ने भी अपने करिदारों को भलिभांति निभाने की कोशिश की है।

    बयान

    फिल्म को लेकर क्या बोले प्रोड्यूसर विनोद बच्चन?

    फिल्म का लेखन कमल ने ही किया है। इसे विनोद बच्चन ने प्रोड्यूस किया है, जिन्होंने 'तनु वेड्स मनु' जैसी हिट फिल्म बनाई है।

    उन्होंने कहा, "फिल्म 'जहां चार यार' सिर्फ चार महिला दोस्तों की कहानी नहीं है, यह एक मनोरंजक कहानी है, जो सभी के चेहरे पर एक मुस्कान लाएगी। यह फिल्म वास्तव में दर्शकों को अपने बैग पैक करने और अपने दोस्तों के साथ एक एडवेंचर पर जाने के लिए प्रेरित करेगी।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    फिल्म का ट्रेलर
    स्वरा भास्कर

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    बॉलीवुड समाचार

    स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में फिर रिलीज हुई फिल्म 'जुग जुग जियो' स्वतंत्रता दिवस
    जॉन अब्राहम ने नई फिल्म 'तारिक' का किया ऐलान, अगले स्वतंत्रता दिवस पर होगी रिलीज स्वतंत्रता दिवस
    अगले साल 28 सितंबर को रिलीज होगी प्रभास की फिल्म 'सालार' प्रभास
    'आदिपुरुष' से 'विक्रम वेधा' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगे सैफ अली खान सैफ अली खान

    फिल्म का ट्रेलर

    दमदार है 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर, बच्चे का मां की खातिर प्रधानमंत्री को खत बॉलीवुड समाचार
    विद्युत जामवाल की फिल्म 'सनक' का ट्रेलर जारी, एक्शन में दिखे अभिनेता डिज्नी+ हॉटस्टार
    सान्या मल्होत्रा ​​और अभिमन्यु दसानी की फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' का ट्रेलर रिलीज नेटफ्लिक्स
    सीमा पाहवा की 'ये मर्द बेचारा' का ट्रेलर जारी, 19 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार

    स्वरा भास्कर

    भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन का वीना मलिक ने उड़ाया मज़ाक, स्वरा भास्कर ने दिया करारा जवाब बॉलीवुड समाचार
    'बेरोजगार' कन्हैया ने दाखिल किया नामांकन, कुल संपत्ति 6 लाख रुपये, राजद्रोह समेत 5 मामले दर्ज बिहार
    स्वरा भास्कर का हुआ ब्रेक अप! जानें पांच साल से किसे कर रही थीं डेट बॉलीवुड समाचार
    'शीर खुरमा' में स्वरा भास्कर निभाएंगी लेस्बियन का किरदार, इस अभिनेत्री के साथ करेंगी रोमांस नेटफ्लिक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025