NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / स्वरा ने कहा पेड है बायकॉट ट्रेंड, जावेद अख्तर भी बोले इससे नहीं पड़ता कोई फर्क
    अगली खबर
    स्वरा ने कहा पेड है बायकॉट ट्रेंड, जावेद अख्तर भी बोले इससे नहीं पड़ता कोई फर्क

    स्वरा ने कहा पेड है बायकॉट ट्रेंड, जावेद अख्तर भी बोले इससे नहीं पड़ता कोई फर्क

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 01, 2022
    07:56 pm

    क्या है खबर?

    बीते काफी समय से सोशल मीडिया अकसर किसी न किसी अभिनेता या फिल्म को लेकर बायकॉट ट्रेंड करता है।

    कोरोना महामारी के बाद बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए जूझ रही हैं। बीते दिनों कई बड़ी फिल्में फ्लॉप हो गईं। फिल्मों की असफलता को लोग बायकॉट ट्रेंड से जोड़कर देख रहे हैं।

    अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इसपर अपनी राय रखी है। उनका मानना है कि ये पेड ट्रेंड हैं और इनसे फिल्म के प्रदर्शन पर असर नहीं पड़ता।

    आलिया भट्ट

    स्वरा ने दिया आलिया भट्ट का उदाहरण

    स्वरा ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बातचीत में आलिया भट्ट का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जब सुशांत सिंह का निधन हुआ था तो आलिया को कटघरे में खड़ा कर दिया गया। तब उनकी फिल्म 'सड़क' आई थी। वह नहीं चल पाई।

    जब 'गंगूबाई काठियावाड़ी' आई तो उनको फिर से नेपोटिज्म को लेकर घेरा गया। इसके बाद भी लोग फिल्म देखने गए और पसंद भी किया।

    उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता इन ट्रेंड्स से बिजनस पर असर होता है।

    राय

    सुशांत की मौत का लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए किया इस्तेमाल

    स्वरा ने बायकॉट ट्रेंड के बारे में कहा कि इसे बहुत बढ़ा-चढ़ा दिया गया है।

    उनके अनुसार यह लोगों का एक छोटा सा समूह है, जो किसी खास एजेंडा से प्रभावित हैं। ये नफरत फैलाने वाले लोग हैं। ये बॉलीवुड से नफरत करते हैं और उसके बारे में निम्न स्तर के झूठ फैलाते हैं। पर्याप्त सबूत हैं कि ये ट्रेंड्स पेड होते हैं। लोगों ने सुशांत की मौत को भी अपने निजी स्वार्थ में इस्तेमाल किया।

    जावेद अख्तर

    जावेद अख्तर भी बोले, इनसे नहीं पड़ता फर्क

    गुरुवार को गीतकार जावेद अख्तर ने भी इस ट्रेंड पर अपनी बात कही।

    ई टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह एक दौर है जो गुजर रहा है। इससे फिल्मों पर असर नहीं पड़ता।

    जावेद ने कहा, "अगर कोई फिल्म अच्छी है और दर्शक उसे पसंद कर रहे हैं तो वह चलेगी, अगर फिल्म अच्छी नहीं है तो नहीं चलेगी। मुझे नहीं लगता ये कैंसिल कल्चर या बायकॉट ट्रेंड से कोई भी फर्क पड़ता है।"

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बीते दिनों आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' सबसे ज्यादा बायकॉट ट्रेंड का शिकार रही। अक्षय की 'रक्षा बंधन', रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र', ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' और विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' के लिए भी ट्विटर पर बायकॉट ट्रेंड किया गया।

    अर्जुन कपूर

    अर्जुन कपूर ने भी इस ट्रेंड पर जाहिर किया था गुस्सा

    कुछ दिन पहले अर्जुन कपूर ने भी बायकॉट ट्रेंड के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया था।

    उन्होंने कहा था, "मुझे लगता है कि हमारी चुप्पी और शालीनता का लोगों ने गलत फायदा उठाया है। हमने यह सोचकर गलती कर दी कि हमारा काम बोलेगा। हमने बहुत झेल लिया और अब लोगों ने इसे आदत बना ली है।"

    उन्होंने कहा था कि जब फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं तब लोग फिल्म देखने जाते हैं, न कि हमारे सरनेम।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट
    स्वरा भास्कर
    जावेद अख्तर

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    बॉलीवुड समाचार

    सनी देओल की सस्पेंस थ्रिलर 'चुप' की रिलीज डेट जारी, जानिए कब पर्दे पर दिखेंगे अभिनेता सनी देओल
    बांद्रा फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी इरफान खान और नवाजुद्दीन की यह फिल्म इरफान खान
    हिंदी बनाम साउथ पर बोले अनुपम खेर- वे कहानी कहते हैं, हम स्टार्स बेचते हैं अनुपम खेर
    सलीम मर्चेंट अगले महीने रिलीज करेंगे सिद्धू मूसेवाला का नया गाना संगीत इंडस्ट्री

    आलिया भट्ट

    रणबीर-आलिया की शादी: वेडिंग स्टाफ के फोन सीज, एक्टर के घर के बाहर लगाए गए बैरिकेड्स बॉलीवुड समाचार
    11 साल की उम्र में रणबीर पर दिल हार बैठी थीं आलिया, जानिए उनकी लव स्टोरी बॉलीवुड समाचार
    आलिया ने ऐन मौके पर ठुकराई सुपरस्टार जूनियर NTR की फिल्म, जानिए कारण मनोरंजन
    कितनी है आलिया-रणबीर की कुल संपत्ति? जानिए किन चीजों का शौक रखता है कपल मनोरंजन

    स्वरा भास्कर

    भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन का वीना मलिक ने उड़ाया मज़ाक, स्वरा भास्कर ने दिया करारा जवाब बॉलीवुड समाचार
    'बेरोजगार' कन्हैया ने दाखिल किया नामांकन, कुल संपत्ति 6 लाख रुपये, राजद्रोह समेत 5 मामले दर्ज बिहार
    स्वरा भास्कर का हुआ ब्रेक अप! जानें पांच साल से किसे कर रही थीं डेट बॉलीवुड समाचार
    'शीर खुरमा' में स्वरा भास्कर निभाएंगी लेस्बियन का किरदार, इस अभिनेत्री के साथ करेंगी रोमांस नेटफ्लिक्स

    जावेद अख्तर

    बुर्के पर बहसः जावेद अख्तर बोले- बुर्के पर लगे रोक तो घूंघट पर भी हो प्रतिबंध शिवसेना समाचार
    बुर्का बैन की मांग के बीच केरल के मुस्लिम शैक्षिण संगठन ने लगाया हिजाब पर प्रतिबंध भारत की खबरें
    जावेद अख्तर को मिला रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार, ये सम्मान पाने वाले बने पहले भारतीय बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत ने फिर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- जावेद अख्तर ने कहा था तुम आत्महत्या करोगी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025