NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुजैन खान ने अर्सलान गोनी को बताया अपना सबसे बड़ा तोहफा, खुलकर किया प्यार का इजहार
    अगली खबर
    सुजैन खान ने अर्सलान गोनी को बताया अपना सबसे बड़ा तोहफा, खुलकर किया प्यार का इजहार
    सुजैन खान ने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी से किया प्यार का इजहार

    सुजैन खान ने अर्सलान गोनी को बताया अपना सबसे बड़ा तोहफा, खुलकर किया प्यार का इजहार

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 19, 2023
    03:17 pm

    क्या है खबर?

    ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान काफी समय से अभिनेता अरसलन गोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों अक्सर साथ दिखते हैं। वो बात अलग है कि किसी ने भी कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की।

    हाल ही में सुजैन ने दिल खोलकर अर्सलान पर प्यार लुटाया। उन्होंने उनके साथ रोमांस करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर उनके प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है।

    इजहार-ए-इश्क

    सुजैन ने बता दी दिल की बात

    सुजैन ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा कर अर्सलान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

    उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय लव। आप मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा हो। आप मुझे उतना खुश रखते हो, जितना मैंने कभी सोचा भी नहीं था। आप मुझे एक बेहतर इंसान बनाते हो। हम मिलकर इस जिंदगी को खूबसूरत बनाएंगे। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और जिंदगी में हमेशा सिर्फ आपको चाहती हूं।'

    हालांकि, इस पोस्ट पर सुजैन काे ट्रोल भी किया जा रहा है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए सुजैन का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by suzkr on December 19, 2023 at 2:23 pm IST

    नाराजगी

    ट्रोलिंग का शिकार हुईं सुजैन

    सुजैन के पोस्ट पर अर्सलान ने जवाब दिया, 'शुक्रिया मेरे प्यार।' उन्होंने एक दिल वाला इमोजी भी बनाया।

    हालांकि, इस पर एक ने लिखा, 'तुम ये अपना प्यार एक कमरे के अंदर भी जता सकती हो। ऐसे बाहर ढिंढोरा पीटने की क्या जरूरत है? हम तुम्हें केवल ऋतिक की पत्नी और उनके 2 बच्चों की मां के रूप में देखते हैं।'

    एक ने लिखा, 'तुम ये कर कैसे सकती हो? तुम्हारे बच्चे तुम्हें देख रहे हैं। बेशर्मी की हद है।'

    अलगाव

    2013 में ऋतिक से अलग हो गई थीं सुजैन

    20 दिसंबर, 2000 को ऋतिक और सुजैन शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के छह साल बाद 2006 में ऋहान और 2008 में ऋदान का जन्म हुआ। 13 दिसंबर, 2013 को ऋतिक और सुजैन ने अपना 13 साल का रिश्ता खत्म कर दिया था।

    सुजैन ही नहीं, बल्कि ऋतिक भी अपनी प्रेम कहानी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेत्री सबा आजाद के साथ ऋतिक का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों अक्सर साथ दिखते हैं।

    परिचय

    अर्सलान के बारे में भी जान लीजिए

    अर्सलान ने ग्लैमर की दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए 15 साल पहले जम्मू-कश्मीर से मुंबई की ओर रुख किया था।

    शॉर्ट फिल्म 'मिस्ट्री मैन' से उनके करियर ने रफ्तार पकड़ी थी। इसके तुंरत बाद ही उन्हें बॉलीवुड में फिल्म 'जिया और जिया' में काम करने का मौका मिला। इसमें अर्सलान के साथ अभिनेत्री कल्कि कोचलिन और ऋचा चड्ढा नजर आई थीं।

    उन्हें एकता कपूर की वेब सीरीज 'मैं हीरो बोल रहा हूं' में भी देखा गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुजैन खान
    बॉलीवुड समाचार
    सेलिब्रिटी गॉसिप

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने मुआवजा राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया कर्नाटक
    कोको गॉफ ने अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता, फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया टेनिस
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस आयुक्त का निलंबन: क्या है IPS अधिकारी के निलंबन की प्रक्रिया? कर्नाटक
    आमिर खान की 91 साल की मां भी बॉलीवुड में आईं, 'सितारे जमीन पर' में एंट्री आमिर खान

    सुजैन खान

    अर्सलान गोनी ने ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन से अफेयर की खबरों को नकारा सेलिब्रिटी गॉसिप
    ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन और उनके बच्चों ने नए घर में किया प्रवेश मुंबई
    क्या अर्सलान ने सुजैन के साथ अपने रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल? सेलिब्रिटी गॉसिप
    कोरोना पॉजिटिव मिली खुशी कपूर, होम क्वारंटाइन में जाह्नवी और बोनी जाह्नवी कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    फिल्म 'अपने' की दूसरी किस्त पर बॉबी देओल बोले- मैं दर्शकों को निराश नहीं कर सकता बॉबी देओल
    वरुण धवन की 'VD18' का हिस्सा बने जैकी श्रॉफ, होगी जबरदस्त भिड़ंत  जैकी श्रॉफ
    अभिनेता श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक, एंजियोप्लास्टी के बाद अब खतरे से बाहर श्रेयस तलपड़े
    श्रेयस तलपड़े की पत्नी ने दिया सेहत का हाल, बोलीं- हालत स्थिर, जल्द मिलेगी छुट्टी श्रेयस तलपड़े

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    'देवों के देव महादेव' अभिनेता मोहित रैना बने पिता, पत्नी अदिति ने दिया बेटी को जन्म  टीवी शो
    श्रद्धा कपूर हैं करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, एक फिल्म से करती हैं इतनी कमाई श्रद्धा कपूर
    चोटिल अमिताभ बच्चन ने दी अपने स्वास्थय की जानकारी, शूटिंग के दौरान हुए थे घायल अमिताभ बच्चन
    सारा अली खान कपड़ों के चलते सुनती थीं ताने, बोलीं- अब वो ही ट्रेंड बन गया सारा अली खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025