Loading...
सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बहन श्वेता का बड़ा खुलासा- वे मुझे भी नहीं छोड़ेंगे
सुशांत की मौत पर बहन श्वेता सिंह का बड़ा दावा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बहन श्वेता का बड़ा खुलासा- वे मुझे भी नहीं छोड़ेंगे

Aug 13, 2026
10:51 am

क्या है खबर?

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल से अधिक समय बाद उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक बार फिर दावा किया है कि अभिनेता की हत्या हुई थी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में श्वेता ने बताया कि कई तंत्र-विद्या/परामनोवैज्ञानिकों ने भी उन्हें सुशांत की मौत में 'साज़िश' होने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों बाद भी इस मामले से जुड़े कई सवाल अनुत्तरित हैं।

सवाल

"कमरा कभी बंद नहीं करता था सुशांत, उस दिन लॉक कैसे हुआ?"

सुपरटॉक्स बाय द मूविंगशिप को दिए एक हालिया इंटरव्यू में श्वेता ने कहा, "6 साल हो गए हैं, लेकिन हमें आज भी नहीं पता कि असल में क्या हुआ था। पोस्टमार्टम कराने की इतनी जल्दी क्या थी? वो अपना कमरा कभी लॉक नहीं करता था, फिर उस दिन उसका कमरा अंदर से लॉक कैसे था? ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब मिलने बाकी हैं। कुछ तो सही नहीं था, कुछ न कुछ गड़बड़ ज़रूर थी।"

दावा

शायद सुशांत के पास कोई राज था- श्वेता

श्वेता ने आगे दावा किया कि सुशांत अपनी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की 14वीं मंजिल से गिरकर हुई मौत के बाद बेहद परेशान और डरे हुए थे।

दिवंगत अभिनेता की बहन ने बताया, "दिशा सालियान की मौत के बाद वह बहुत ज्यादा परेशान हो गए थे। वो शायद उनके पास कोई ऐसी जानकारी थी, जिसे वो उजागर करने वाले थे। शायद ऐसा ही कुछ हुआ होगा। बार-बार यही कह रहे थे कि 'वे मुझे भी नहीं छोड़ेंगे'... मुझे नहीं पता।"

ADVERTISEMENT

सच्चाई

"वो मामला दबा रहे हैं, पर हमें सच पता है"

श्वेता से जब पूछा गया कि 'वे' से सुशांत का इशारा बॉलीवुड की तरफ था तो उन्होंने कहा, "हमें नहीं पता।" उन्होंने कहा कि अब उन्हें CBI जांच के किसी नतीजे की जरूरत नहीं।

श्वेता बोलीं, "हमें CBI से क्लोजर नहीं चाहिए, हमें पता है कि क्या हुआ था। वे जो भी कर रहे हैं, चाहे मामले को दबा रहे हों, लेकिन हमारे दिल को सच पता है।"

अब वो सुशांत की यादों को संजोने पर ध्यान देना चाहती हैं।

ADVERTISEMENT

यादें

भाई की यादों के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं श्वेता

श्वेता बोलीं, "मामले को दबाने की कोशिश हुई है, लेकिन अब हम क्या करें? जब हमें पता है कि कुछ साजिश हुई थी तो क्या हम इस जख्म को हमेशा हरा रखें या सुशांत की यादों के साथ आगे बढ़ें?"

बता दें कि 14 जून, 2020 को सुशांत मुंबई में मृत पाए गए थे। जहां कुछ लोगों ने इसे आत्महत्या माना, वहीं कइयों ने साजिश की आशंका जताई थी। उनकी बहन श्वेता तभी से इंसाफ की लड़ाई लड़ रही हैं।

ADVERTISEMENT