सुरभि ज्योति और सुमित सूरी बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी
मनोरंजन
अभिनेत्री सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी अब माता-पिता बन गए हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्टर शेयर करते हुए इस खुशखबरी का ऐलान किया। इस पोस्टर पर लिखा था, 'एक बेटी हुई है। 13 जून, 2026। प्यार, सुरभि और सुमित।'
बता दें कि इस साल की शुरुआत में सुरभि ज्योति ने बताया था कि वे एक स्वस्थ बेटी की उम्मीद कर रहे हैं और माता-पिता बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
दोस्त और फैंस ने दीं बधाइयां
जैसे ही ये खबर सामने आई, दोस्तों और प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में अपना खूब प्यार लुटाया। किश्वर मर्चेंट ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'बधाई हो', वहीं आशका गोराडिया ने भी इस जोड़े को अपनी ढेर सारी शुभकामनाएं भेजीं। बता दें कि सुरभि और सुमित ने अक्टूबर, 2024 में शादी की थी।