सूरज पंचोली को दिशा सालियान केस के बीच मिल रहीं जान से मारने की धमकियां
सूरज पंचोली का कहना है कि उनका सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत से कोई लेना-देना नहीं है। सूरज ने बताया कि वे न तो कभी दिशा से मिले हैं और न ही आदित्य ठाकरे से, जिनका नाम भी इस मामले से जुड़ा है।
इस घटना से नाम जुड़ने के बाद से सूरज को ऑनलाइन धमकियां और गालियां झेलनी पड़ी हैं। यह विवाद तब दोबारा गरमा गया, जब बॉम्बे हाई कोर्ट ने साल 2020 में दिशा की मौत की CBI जांच का आदेश दिया।
सूरज ने की जांच की मांग
सूरज ने अपना नाम साफ करने के लिए विस्तृत जांच की मांग की है। उनका कहना है कि इन आरोपों ने उनके करियर और निजी जिंदगी को काफी नुकसान पहुंचाया है।
सूरज साफ कहते हैं कि अगर उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत मिलता है, तो वे कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हैं।
हालांकि, वे अपनी बेगुनाही पर अब भी कायम हैं। उन्होंने मीडिया से भी अपील है कि बिना पूरी जानकारी के किसी नतीजे पर न पहुंचें और आगे से अधिक जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करें।