NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राज कुंद्रा समेत चार लोगों को पोर्नाेग्राफी मामले में मिली अग्रिम जमानत
    मनोरंजन

    राज कुंद्रा समेत चार लोगों को पोर्नाेग्राफी मामले में मिली अग्रिम जमानत

    राज कुंद्रा समेत चार लोगों को पोर्नाेग्राफी मामले में मिली अग्रिम जमानत
    लेखन वर्तिका तोलानी
    Dec 13, 2022, 01:28 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राज कुंद्रा समेत चार लोगों को पोर्नाेग्राफी मामले में मिली अग्रिम जमानत
    राज कुंद्रा को मिली जमानत

    बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में अग्रिम जमानत मिल गई है। शीर्ष अदालत ने राज के साथ ही शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे और उमेश कामत को भी राहत दी है। पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि सभी पक्षों को सुनने के बाद उनका विचार है कि याचिकाकर्ताओं को अग्रिम जमानत दी जा सकती है। इसके साथ ही पीठ ने सभी आरोपियों को जांच में सहयोग करने के निर्देश भी दिए हैं।

    न्यूज एजेंसी ANI ने की पुष्टि

    Supreme Court grants anticipatory bail to businessman and Bollywood actor Shilpa Shetty's husband Raj Kundra, models Sherlyn Chopra and Poonam Pandey and one Umesh Kamat in a case relating to creating obscene content and showing it on OTT platforms. pic.twitter.com/1JYOlRcJ7K

    — ANI (@ANI) December 13, 2022

    हाल ही में दाखिल हुई थी चार्जशीट

    हाल ही में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने पोर्नोग्राफी मामले में राज, शर्लिन चोपड़ा और पूनम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। राज के खिलाफ मुंबई के आसपास स्थित पांच सितारा होटल में अश्लील फिल्मों की शूटिंग करने और उन्हें OTT प्लेटफॉर्म को बेचने का आरोप लगाया था। कहा गया था कि राज ने इस तरह की डील से करोड़ों कमाए थे। चार्जशीट में यह भी कहा गया कि राज ने यह फिल्म पूनम और शर्लिन के साथ शूट की थी।

    राज पर लगे थे यह आरोप

    राज के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने व्हाट्सऐप चैट, ई-मेल व कुछ अन्य टेक्निकल ऐविडेंस जमा किए हैं। क्राइम ब्रांच ने आरोप लगाया है कि राज और उनके सहयोगी ने अपने मोबाइल फोन और लैपटॉप से व्हाट्सऐप चैट और ई-मेल को भी नष्ट कर दिया, जो मामले से संबंधित महत्वपूर्ण सबूत थे। क्राइम ब्रांच की तरफ से कहा गया कि राज ने संघर्ष कर रहीं लड़कियों की आर्थिक मजबूरियों का फायदा उठाया और उन्हें अश्लील फिल्में करने का लालच दिया।

    राज के वकील ने पेश की सफाई

    चार्जशीट दाखिल होने के बाद राज के वकील प्रशांत पाटिल ने हैरानी जताई थी। प्रशांत ने दावा किया था कि चार्जशीट और राज पर लगे आरोपों के बारे में उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि पोर्नोग्राफी केस में राज का कोई हाथ नहीं है। प्रशांत ने कहा था, "राज, अपनी रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे क्योंकि उनके पास भी न्याय पाने का अधिकार है।"

    दो महीने जेल में रहे थे राज कुंद्रा

    राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप के जरिए प्रसारित करने का आरोप लगा था। कुंद्रा को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। राज दो महीने जेल में रहने के बाद रिहा हुए थे। एक मजिस्ट्रेट अदालत ने 50,000 रुपये के मुचलके पर राज को जमानत दी थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    राज कुंद्रा
    बॉलीवुड समाचार
    शिल्पा शेट्टी
    शर्लिन चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल बने सबसे तेज 1,000 वनडे रन बनाने वाले भारतीय ओपनर, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड शुभमन गिल
    मोहम्मद आमिर की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की संभावना, PCB चीफ ने दिया ऑफर मोहम्मद आमिर
    दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके दिल्ली
    सौरव गांगुली की बायोपिक की स्क्रिप्ट हुई तैयार, जल्द शुरू होगी शूटिंग सौरव गांगुली

    राज कुंद्रा

    पोर्नोग्राफी मामले में रिहाई के एक साल बाद राज कुंद्रा ने कही ये बात बॉलीवुड समाचार
    क्या 'बिग बॉस 16' में नजर आएंगे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा? शिल्पा शेट्टी
    राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा को 38 करोड़ रुपये के पांच फ्लैट्स ट्रांसफर किए मुंबई
    पोर्नोग्राफी मामले में पहली बार बोले राज कुंद्रा, कहा- मीडिया और परिवार ने दोषी समझ लिया बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    ऋचा चड्ढा की फिल्म 'फुकरे 3' कब होगी रिलीज? निर्माताओं ने किया ऐलान ऋचा चड्ढा
    'सेल्फी' के बाद कतार में अक्षय कुमार की ये फिल्में, जानें कब हो सकती हैं रिलीज अक्षय कुमार
    'पठान' ने सिनेमाघरों में फूंकी जान, बंद पड़े 25 सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर दोबारा खुलेंगे पठान फिल्म
    राम गोपाल वर्मा ने नशे में किया ट्वीट, मजाक में कही राजामौली को "मारने" की बात राम गोपाल वर्मा

    शिल्पा शेट्टी

    रोहित शेट्टी 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग के दौरान हुए घायल, किया गया छोटा ऑपरेशन रोहित शेट्टी
    प्रियंका को बोला गया काली बिल्ली, बॉलीवुड में इन अभिनेत्रियों ने भी झेला रंगभेद प्रियंका चोपड़ा
    शिल्पा शेट्टी शो 'डेटबाजी' में विशेष मेहमान और को-होस्ट के रूप में आएंगी नजर बॉलीवुड समाचार
    क्या किसी प्रोजेक्ट के लिए शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी ने मिलाया हाथ? बॉलीवुड समाचार

    शर्लिन चोपड़ा

    राखी सावंत को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा, शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई थी शिकायत राखी सावंत
    राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई थी शिकायत राखी सावंत
    शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाया मानहानि का आरोप राखी सावंत
    शर्लिन चोपड़ा से मल्लिका शेरावत तक, बड़े पर्दे से गायब हो गईं ये अभिनेत्रियां सेलिब्रिटी गॉसिप

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023