Page Loader
'टॉक्सिक' से यश की पहली झलक आई सामने, पहले नहीं देखा होगा सुपरस्टार का ऐसा अवतार

'टॉक्सिक' से यश की पहली झलक आई सामने, पहले नहीं देखा होगा सुपरस्टार का ऐसा अवतार

Jan 08, 2025
10:59 am

क्या है खबर?

'रॉकी भाई' के नाम से दुनियाभर में मशहूर हुए सुपरस्टार यश आज यानी 7 जनवरी को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके प्रशंसकों को बड़ा तोहफा मिला है। दरअसल, यश की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' से सुपरस्टार की पहली झलक सामने आ गई है, जिसमें उनका धांसू अवतार दिख रहा है। आपने इससे पहले कभी भी यश का ऐसा अवतार नहीं देखा होगा। वह नशे में धुत नजर आ रहे हैं।

वीडियो

निर्माताओं ने दीं जन्मदिन की बधाई

KVN प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें यश की पहली झलक दिख रही है। इसके साथ निर्माताओं ने सुपरस्टार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान गीतू मोहनदास ने संभाली है। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'टॉक्सिक' में यश की जोड़ी अभिनेत्री करीना कपूर के साथ बन सकती है। अगर ऐसा होता है तो इस फिल्म के जरिए करीना साउथ में डेब्यू करेंगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर