Page Loader
आदर्श गौरव की 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' OTT पर कहां होगी रिलीज? देखिए नया पोस्टर 
'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' OTT पर कहां रिलीज होगी? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@gouravadarsh)

आदर्श गौरव की 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' OTT पर कहां होगी रिलीज? देखिए नया पोस्टर 

Feb 11, 2025
12:17 pm

क्या है खबर?

आने वाले दिनों में कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करती दिखेंगी, जिनमें से एक 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' भी है। इस फिल्म में आदर्श गौरव, शशांक अरोड़ा, विनीत कुमार सिंह, अनुज सिंह दुहान, साकिब अयूब, पल्लव सिंह, मंजरी सहित कई प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे। रीमा कागती ने फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है। अब निर्माताओं ने 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' का नया पोस्टर साझा किया है। इसके साथ फिल्म की OTT रिलीज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी सामने आ रही है।

रिलीज

अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी फिल्म 

'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' का ट्रेलर कल (12 फरवरी) रिलीज होगा। यह फिल्म 28 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सिनेमाघरों में कमाई करने के बाद 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। फिलहाल फिल्म की रिलीज तारीख सामने नहीं आई है। 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' पिछले साल 13 सितंबर को टोरंटाे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई गई थी। इसके बाद 10 अक्टूबर को BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में भी इसकी स्क्रीनिंग हुई थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर