'सुपर मारियो गैलेक्सी' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, इतने अरब डॉलर कमाकर मचाया धमाल
सिनेमाघरों में रिलीज के 10 हफ्तों बाद फिल्म 'सुपर मारियो गैलेक्सी' ने दुनिया भर में 1 अरब डॉलर की कमाई का आंकड़ा छू लिया है।
हालांकि, पिछली मारियो फिल्म ने यह आंकड़ा एक महीने से भी कम समय में पार कर लिया था, लेकिन 'सुपर मारियो गैलेक्सी' को इसमें थोड़ा ज्यादा वक्त लगा।
इसकी कई वजहें रहीं, जैसे फिल्म को मिली-जुली समीक्षाएं, ऑनलाइन लीक की छोटी-मोटी घटनाएं और बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी प्रतिस्पर्धा।
मारियो फिल्मों की सीरीज की कुल कमाई हुई इतने अरब डॉलर
'सुपर मारियो गैलेक्सी' की इस शानदार कमाई के बाद, मारियो फिल्म सीरीज की कुल कमाई अब 2.3 अरब डॉलर तक पहुंच गई है।
इसके साथ ही, यह सीरीज अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फ्रेंचाइजी में 'कुंग फू पांडा' और 'मैडागास्कर' के ठीक बीच अपनी जगह बना चुकी है।
यह अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वीडियो गेम पर आधारित फिल्म भी बन गई है, जो दर्शक फिल्म की डीवीडी या ब्लू-रे का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए यह 16 जून को उपलब्ध होगी।
वहीं, अगली मारियो फिल्म 2028 या उसके बाद ही आने की उम्मीद है।