'रामायण' में सनी देओल बनेंगे हनुमान, सिनेमैटोग्राफर बोले- पर्दे पर दिखेगा उम्मीदें बहुत ज्यादा
आने वाली फिल्म 'रामायण' में सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में उनकी भूमिका का खुलासा होने के बाद से ही फैंस में काफी उत्साह है।
सिनेमैटोग्राफर पंकज कुमार ने बताया कि उन्हें पता है कि हनुमान के किरदार से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं।
पंकज ने कहा, "हनुमान को लेकर लोगों की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। मुझे पता है कि दर्शक उन्हें पर्दे पर देखना चाहते हैं। हमने हनुमान से जुड़े कई शानदार सीन पहले ही शूट कर लिए हैं और मैं आपको यकीन दिला सकता हूं कि यह कमाल का अनुभव होगा। उन्हें बड़े पर्दे पर देखना एक शानदार अनुभव होगा।"
पंकज ने 'रामायण' भाग 2 के विजुआल्स पर दी जानकारी
पंकज ने बताया कि फिल्म का दूसरा हिस्सा देखने में बेहद शानदार होगा। अयोध्या को चमकीला और खुशहाल दिखाया जाएगा, वहीं लंका में काले और सुनहरे रंगों के साथ थोड़ा गहरा माहौल होगा।
इसके अलावा, कहानी में मेघनाद, जाम्बवान, बाली और सुग्रीव जैसे नए किरदार भी जुड़ेंगे।