Loading...
सनी देओल की 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म 
सनी देओल की 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग शुरू (तस्वीर: ट्विटर/@iamsunnydeol)

सनी देओल की 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म 

Aug 02, 2023
12:23 pm

क्या है खबर?

सनी देओल की 'गदर 2' साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। 'गदर 2' साल 2001 में आई फिल्म 'गदर' का सीक्वल है। बुधवार (2 अगस्त) को निर्माताओं ने ऐलान किया कि 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। बता दें, 'गदर 2' को सेंसर बोर्ड ने 'U/A' सर्टिफिकेट दे दिया है। फिल्म की लंबाई 2 घंटे और 50 मिनट है।

गदर 2

भारत और पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित होगी कहानी

'गदर 2' में अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

इसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है।

जहां 'गदर' भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी थी, वहीं 'गदर 2' की कहानी 1971 में भारत और पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित होगी, जिसे पहले भाग के खत्म होने के 17 साल बाद सेट किया गया है।

11 अगस्त को 'गदर 2' का सामना अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' से होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट 

ADVERTISEMENT